उज्जैन में सकल जैन समाज ने सोमवार को विशाल मौन रैली निकाली। यह रैली रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई घटना के विरोध में आयोजित की गई थी। समाजजनों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग की। फ्रीगंज से शुरू हुई यह रैली घंटाघर पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं और युवा शामिल हुए। शहर के विभिन्न जैन समाजों, महिला मंडलों, युवा संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के हजारों लोगों ने शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से भाग लिया। मौन रहकर हाथों में बैनर और तख्तियां लिए आगे बढ़े रैली की शुरुआत फ्रीगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से हुई। पूज्य आचार्यों और संतों के मार्गदर्शन में समाजजन मौन रहकर हाथों में बैनर और तख्तियां लिए आगे बढ़े। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए घंटाघर पहुंची, जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस कार्यक्रम में पूज्य आचार्य डॉ. मुक्तिसागरसूरिजी महाराज, पूज्य डॉ. संयमरत्नविजयजी महाराज और पूज्य आर्यिका ज्ञेयमतिमाताजी संसघ विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली में पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों में जबकि श्राविकाएं केशरिया वस्त्र धारण कर शामिल हुईं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जैन समाज के दीपक जैन ने बताया कि रीवा की घटना से पूरा जैन समाज आहत है। समाज की मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, देशभर में जैन संतों, साध्वियों और आर्यिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करे।
Source link
उज्जैन में जैन समाज ने निकाली मौन रैली: राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति की मांग, रीवा की घटना के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – Ujjain News
RELATED ARTICLES

