Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशचित्रकूट में युवक की धारदार हथियार से हत्या: ढाबे पर विवाद...

चित्रकूट में युवक की धारदार हथियार से हत्या: ढाबे पर विवाद के बाद घर में घुसकर हमला, 3 आरोपी फरार – Chitrakoot News




चित्रकूट में सोमवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बाबूलाल यादव (40) के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला पहाड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बाबूलाल यादव कुछ दिन पहले ही पुणे से अपने गांव लौटे थे। वह वहां निजी नौकरी करते थे और परिवार में शादी समारोह के चलते घर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 10 बजे गांव के पास स्थित एक ढाबे पर बाबूलाल का अमन नामक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद बाबूलाल अपने घर लौट आए और सो गए। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे अमन, गोलू और राकेश नाम के तीन युवक बाबूलाल के घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने घर में घुसकर बाबूलाल पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और ढाबे पर हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया- शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और ढाबे में हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments