Friday, July 31, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहोबा में खेत में मिला किसान का शव: परिजनों ने जताई...

महोबा में खेत में मिला किसान का शव: परिजनों ने जताई पार्टी के बहाने हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी – Mahoba News




महोबा में एक किसान की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पिपरी गांव में खेत पर बने मकान में रहने वाले 54 वर्षीय किसान हरनारायण राजपूत का शव लहूलुहान हालत में मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी ने पार्टी के बहाने लोहे के सब्बल से वार कर और हाथ-पैर तोड़कर उनकी हत्या की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना महोबकंठ थाना क्षेत्र के पिपरी गांव की है। हरनारायण राजपूत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों और रिश्तेदारों के अनुसार, हत्यारों ने किसान के हाथ-पैर तोड़ दिए और लोहे के भारी सब्बल से वार कर उन्हें मौत के घाट उतारा। मृतक के साले बलदाऊ सिंह और दामाद रविन्द्र ने आशंका जताई है कि अज्ञात हमलावरों ने पहले किसान के साथ बैठकर पार्टी की और फिर इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि, हत्यारों की पहचान और वारदात के पीछे की रंजिश का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
वारदात की सूचना मिलते ही महोबकंठ थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। कुलपहाड़ सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और हत्यारों की तलाश में जुटी है। और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments