चूरू के रतनगढ़ के ग्रामीण किसान छात्रावास में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष सुल्तान सिंह भींचर ने की। वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने सदैव किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए कार्य किया। वक्ताओं ने जोर दिया कि उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं और हमें उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहिए। चौधरी चरण सिंह को एक सच्चे किसान और गरीब के हितैषी के रूप में याद किया गया, जिन्होंने अपने जीवन में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। इस अवसर पर जाट बौद्धिक मंच अध्यक्ष मुकंदाराम नेहरा, भागीरथ खीचड़, रामेश्वरलाल डूडी, रामचंद्र खीचड़, भंवरलाल पूनिया, सुरजाराम बलारा, पप्पूराम सूंडा, हरलाल डूडी एवं सज्जन बाटड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शुभकरण नैण ने किया।
Source link

