Saturday, May 30, 2026
Homeटेक्नोलॉजी5G नेटवर्क खा रहा फोन की बैटरी? कर लें ये उपाय, मिलेगा...

5G नेटवर्क खा रहा फोन की बैटरी? कर लें ये उपाय, मिलेगा लंबा बैकअप


क्या आपके 5G स्मार्टफोन की बैटरी भी तेजी से डिस्चार्ज हो रही है? क्या आपने ऐसा कभी नोटिस किया है कि ट्रैवल के दौरान फोन की बैटरी ज्यादा खपत होती है? हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपके फोन की बैटरी पहले के मुकाबले लंबा बैकअप देगी। भारत में 5G सर्विस को 2022 के आखिर में लॉन्च किया गया। फिलहाल जियो और एयरटेल की 5G सर्विस देश के लगभग सभी जिले तक पहुंच गई है। हालांकि, अभी भी कई ऐसे एरिया हैं, जो 4G से 5G में अपग्रेड नहीं हुए हैं। खास तौर पर इंडोर में आपको 4G नेटवर्क ही मिलता है।

क्या 5G ज्यादा बैटरी खाता है?

जी हां, 5G नेटवर्क पर काम करने वाले स्मार्टफोन में बैटरी की ज्यादा खपत होती है। इसमें डेटा का ट्रांसफर ज्यादा होता है, जिसकी वजह से फोन की बैटरी भी तेजी से खत्म होती है। हालांकि, इन दिनों आने वाले 5G स्मार्टफोन एडवांस प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो 5G नेटवर्क की वजह से होने वाली बैटरी ड्रेन की समस्या को काफी हद तक खत्म कर देते हैं। वहीं, स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां इन दिनों अपने फोन बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च कर रही हैं।

क्यों खपत होती है बैटरी?

भारत में कई ऐसे एरिया हैं, जहां पूरी तरह से 5G नेटवर्क नहीं है। ऐसे में डिवाइस लगातार 4G से 5G या 5G से 4G नेटवर्क में स्विच होते हैं। नेटवर्क स्विचिंग की वजह से बैटरी की खपत बढ़ जाती है, क्योंकि फोन को नेटवर्क को रिफ्रेश करना होता है। यही कारण है कि रोमिंग या ट्रैवल के दौरान भी फोन की बैटरी ज्यादा खपत होती है।

बैटरी बचाने के क्या हैं उपाय?

5G स्मार्टफोन में आपको अडेप्टिव बैटरी वाला ऑप्शन मिल जाएगा। इस फीचर को इनेबल कर दें। यह फीचर फोन में बार-बार होने वाले नेटवर्क स्विचिंग की वजह से बैटरी की खपत को कम कर देता है। यही नहीं, फोन जब एक सीमा तक डिस्चार्ज हो जाता है, तो सभी बैकग्राउंड फंक्शन को ऑफ कर देता है, जिसकी वजह से बैटरी की खपत कम होती है। वहीं, अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो अपने फोन का डेटा ऑफ कर सकते हैं। ऐसा करने से भी फोन की बैटरी कम खर्च होती है।

यह भी पढ़ें – 10000mAh बैटरी वाला एक और फोन जल्द मारेगा एंट्री, कैमरा समेत कई डिटेल्स आई सामने





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments