बेगूसराय में नीमा चांदपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह छापेमारी की गई थी। इस दौरान परना गांव निवासी तूफानी यादव (पिता- शोभी यादव) को 5 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी तूफानी यादव के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link

