Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा में आदिवासी प्रीमियर लीग सीजन-2 का शुभारंभ: टेनिस बॉल से...

छिंदवाड़ा में आदिवासी प्रीमियर लीग सीजन-2 का शुभारंभ: टेनिस बॉल से होंगे क्रिकेट मैच, खिलाड़ियों को महापौर ने दी शुभकामनाएं – Chhindwara News


छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित इनर ग्राउंड में शनिवार सुबह आदिवासी प्रीमियर लीग (APL) 2026 सीजन-2 का शानदार आगाज हो गया। सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में आयोजित इस हल्की टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर निगम महापौर विक्रम अहके ने किया। उन

.

युवाओं को मंच देने की पहल, टीमें दिखाएंगी दमखम

इस मौके पर महापौर और आयोजन के मुख्य संरक्षक विक्रम अहके ने कहा कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी काबिलियत साबित करने का बेहतर मंच प्रदान करना है। समिति के मुताबिक, आगामी दिनों में जिले और आसपास के क्षेत्रों से आई कई टीमें इस मैदान पर अपना खेल कौशल दिखाएंगी।

महापौर के द्वारा खिलाड़ियों को T-शर्ट वितरित की गई

पिछले सीजन से ज्यादा भव्य है आयोजन

इस बार प्रतियोगिता को पहले से अधिक भव्य स्वरूप दिया गया है। मैदान पर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए हैं। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और समाज के लोग मौजूद रहे, जिनमें आगामी मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments