Tuesday, July 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमंदसौर में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले: दिनभर तेज धूप...

मंदसौर में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले: दिनभर तेज धूप निकली शाम को बरसे बादल, गर्मी और उमस से राहत मिली – Mandsaur News




मंदसौर जिले में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मानसून की सक्रियता से खरीफ सीजन को लेकर किसानों में भी उत्साह बढ़ गया है। दिनभर तेज धूप और उमस के बाद देर शाम आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। लोगों ने बारिश का आनंद लिया, वहीं बच्चों ने भी भीगकर मौसम का लुत्फ उठाया। इन क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर होती रही बारिश
जिला मुख्यालय के अलावा मल्हारगढ़, सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ़, पिपलिया मंडी, नाहरगढ़, दलौदा, अफजलपुर, नारायणगढ़ और संजीत सहित आसपास के कई क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर तेज बारिश हुई। कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के अनुसार, 8 जुलाई को जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 9 से 11 जुलाई तक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 14 जुलाई के बीच बादल और धूप का मिश्रण रहेगा तथा कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जिले में अब तक कुल 7.28 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में करीब एक इंच कम है। पिछले वर्ष 7 जुलाई तक जिले में 8.14 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट मौसम विभाग ने जिले के लिए गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की सलाह दी है। किसानों के लिए राहतभरी शुरुआत मानसून की सक्रियता से किसानों में उत्साह का माहौल है। कई किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, जिन क्षेत्रों में पर्याप्त नमी बन चुकी है, वहां बुवाई का काम भी शुरू हो गया है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में नियमित बारिश होती रही, तो इस वर्ष खरीफ सीजन बेहतर रहने की संभावना है और कृषि उत्पादन को भी मजबूती मिलेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments