Wednesday, May 27, 2026
Homeटेक्नोलॉजीऑनलाइन शॉपिंग में भारी डिस्काउंट पाने की ट्रिक्स? जानें काम की टिप्स...

ऑनलाइन शॉपिंग में भारी डिस्काउंट पाने की ट्रिक्स? जानें काम की टिप्स जो कराएंगी बचत


Online Shopping Discount Tricks: भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का चलने बेहद तेजी से बढ़ा है। यूजर्स खरीदारी के लिए काफी ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा कर रहे हैं और इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यही है कि घर बैठे आपको प्रोडक्ट डिलीवर हो जाता है। इतना ही नहीं कई बार ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए आपको ऑफलाइन शॉपिंग से ज्यादा पैसे बचाने का मौका मिलता है क्योंकि इस पर अच्छी डील्स और डिस्काउंट मिलते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो यहां पर कुछ तरीके बताए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इस तरह की खरीदारी पर शानदार डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। 

जानिए ऑनलाइन शॉपिंग पर पैसे बचाने की ट्रिक्स

कीमतों की तुलना करें

ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए किसी एक वेबसाइट पर निर्भर रहने की बजाए कीमतों की तुलना करने पर आपको पैसे बचाने का मौका मिलता है। कीमतों की तुलना करने के लिए बाजार में कंपेरिजन वेबसाइट्स मौजूद हैं जिनका यूज करके आप कीमत की तुलना कर सकते हैं। इनके जरिए आपको पता लग सकता है कि जो प्रोडक्ट आप खरीदना चाहते हैं वो कौनसी वेबसाइट पर सबसे कीमत में उपलब्ध है। इस तरह से खरीदारी से पहले प्राइस कंपेरिजन करके पैसे बचाए जा सकते हैं।

विशलिस्ट में डालकर प्रोडक्ट को छोड़ दें

अगर आप कोई प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं लेकिन एकदम जल्दबाजी में नहीं हैं तो प्रोडक्ट को विशलिस्ट में डालकर छोड़ सकते हैं। इससे ई-कॉमर्स कंपनी को लगता है कि आप ये प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं और इसके लिए वो कई बार अपने ग्राहकों को डिस्काउंट कूपन मुहैया करा देती हैं। इस तरह का चलन अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी देखने को मिल जाता है।

नए कस्टमर्स को डिस्काउंट

ई-कॉमर्स कंपनियां अक्सर नए कस्टमर्स को अच्छा डिस्काउंट ऑफर करती हैं तो इस तरीके से पैसे बचाने के लिए आप incognito मोड के जरिए खरीदारी कर सकते हैं या अपनी ब्राउजिंग हिस्ट्री को डिलीट करके भी नए कस्टमर के तौर पर खरीदारी कर सकते हैं और पैसे बचा सकते हैं।

मोबाइल ऐप के जरिए खरीदारी

कई बार आप कंपनी की वेबसाइट पर जाते हैं तो वहां ऐप पर खरीदारी के जरिए ज्यादा डिस्काउंट देने का ऑफर दिखाई देता है। इस तरीके से वेबसाइट अपने ऐप कस्टमर्स को बढ़ाने और लुभाने की कोशिश करती हैं। अगर आप ऐप के जरिए खरीदारी करते हैं तो अच्छी डील हासिल कर सकते हैं।

डिस्काउंट कूपन का इस्तेमाल करें

कई वेबसाइट ऐसी होती हैं जो ऑनलाइन खरीदारी के लिए कूपन मुहैया कराती हैं. CouponDunia या CashKaro जैसी वेबसाइट्स हैं जिनपर ऑनलाइन खरीदारी करने पर पैसे बचाने के लिए कूपन अवेलेबल होते हैं। इनका इस्तेमाल करके आप अपनी शॉपिंग पर पैसे बचा सकते हैं। इसके लिए चेकआउट के वक्त Apply Coupon पर क्लिक करके इन्हें लागू करें और बचत करें।

त्योहारी सेल के दौरान खरीदारी करें

अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, Ajio जैसी कई वेबसाइट हर साल अलग-अलग समय पर त्योहारी सेल चलाती हैं और इस समय पर प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल जाता है। अगर आप त्योहारी सेल के दौरान खरीदारी कर सकते हैं तो काफी अच्छे पैसे बचा सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड ऑफर्स का इस्तेमाल करें

कई वेबसाइट अपने प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग के लिए खास क्रेडिट कार्ड ऑफर करती हैं जिनके जरिए खरीदारी करने पर आपको हर बार कैशबैक मिलता है या कुछ परसेंट बचत होती है। इसके अलावा आपके पास जो क्रेडिट कार्ड है, उस पर भी खरीदारी के जरिए आप ऑनलाइन शॉपिंग पर अच्छा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं जैसे HDFC या SBI या Axis बैंक कार्ड के जरिए कई बार अच्छे ऑफर्स मिल जाते हैं।

हाई वैल्यू शॉपिंग पर भी करें बचत

कई बार हाई वैल्यू शॉपिंग पर ई-कॉमर्स कंपनियां अच्छा डिस्काउंट ऑफर करती हैं और अगर आप एक साथ बड़ी खरीदारी करने जाते हैं तो आपको अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। इसके तहत आपके पास ये ऑप्शन होता है कि अगर बड़े अमाउंट की खरीदारी करनी है तो कुल मिलाकर आपको किसी निश्चित रकम तक की शॉपिंग करनी है और इसके बाद आपको अच्छा डिस्काउंट हासिल हो सकता है।

ये भी पढ़ें 

गूगल लाया Gemini में नया Notebook फीचर, चैट-रिसर्च, फाइलों से लेकर कई काम संभालेगा एक साथ





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments