Oppo Pad 6 सीरीज में कंपनी एक और टैबलेट लॉन्च करने वाली है। चीनी कंपनी का यह टैबलेट चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने के लिए तैयार है। ओप्पो ने इस 11,000mAh बैटरी वाले टैबलेट को आधिकारिक स्टोर पर लिस्ट कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इस सीरीज में Oppo Pad Air 6 को घरेलू मार्केट में पेश किया है।
Oppo Pad 6F Lite
चीनी कंपनी का यह टैबलेट रोमानिया के आधिकारिक ई-स्टोर पर लिस्ट किया है। लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो का यह टैबलेट एक ही Frost Silver कलर ऑप्शन में आएगा। साथ ही, इसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इस टैबलेट के बैक में ऊपर की तरफ कैमरा कटआउट दिया गया है। साथ ही, इसमें मेटल मिड फ्रेम मिलेगा।
ओप्पो के इस टैबलेट में 12.6 इंच का FHD+ LCD पैनल देगी, जो 1600 x 2400 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इस टैबलेट का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 720 निट्स होगा। यह टैबलेट MediaTek Helio G200 Ultra ऑक्टाकोर चिपसेट पर काम करेगा।
इसमें 4GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसके बैक में 8MP का सेंसर मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलेगा। यह टैबलेट 11,000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया जाएगा, जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करेगा।
Oppo Pad Air 6 के फीचर्स
पिछले दिनों चीन में लॉन्च हुए ओप्पो के इस टैबलेट में कंपनी ने 12.1 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 2.8K (2800 x 1980 पिक्सल) है। इसमें कंपनी ने LCD पैनल का यूज किया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है।
यह टैबलेट MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ कंपनी ने SIM कार्ड का सपोर्ट दिया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। यह टैबलेट Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है।
Oppo Pad Air 6 में कंपनी ने 8MP का रियर और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है। इसमें कंपनी ने क्वाड स्पीकर सिस्टम और डुअल माइक्रोफोन दिया है। इसमें सिक्योरेटी के लिए फेस अनलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह 10,050mAh की बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें – Motorola का हाल में लॉन्च हुआ Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी का नया ऑफर

