Sunday, November 29, 2026
Homeटेक्नोलॉजीMotorola का हाल में लॉन्च हुआ Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी...

Motorola का हाल में लॉन्च हुआ Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी का नया ऑफर


Motorola के हाल में लॉन्च हुए फोन Edge 70 Neo को आप फ्री में क्लेम कर सकते हैं। कंपनी ने फैंस के लिए नया ऑफर पेश किया है। मोटोरोला का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ पावरफुल कैमरे दिए गए हैं। साथ ही, फोन के बैक पैनल में इस सीरीज के अन्य मॉडल की तरह विगन लेदर फिनिश मिलेगी। मोटोरोला का यह फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी कीमत 40,999 रुपये है और इसे चार यूनीक कलर ऑप्शन- Pantone Gray Lilac (Light Pink), Pantone Milky Blue (Light Blue), Pantone Mountain View (Deep Green) और Pantone Sage (Light Green) में खरीद सकते हैं।

क्या है ऑफर?

मोटोरोला ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस Giveaway ऑफर के बारे में बताया है। कंपनी ने कहा कि लकी यूजर्स इस नए लॉन्च हुए फोन को फ्री में क्लेम कर सकते हैं। इसके अलावा फैंस Moto Buds 2 Fusion भी जीत सकते हैं।

  • कंपनी ने अपने पोस्ट में बताया कि Giveaway ऑफर के लिए यूजर्स को फ्लिपकार्ट पर जाकर Motorola Edge 70 Neo को सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपको जो भी कलर पसंद आए उसका स्क्रीनशॉट अपनी स्टोरी पर शेयर करें।
  • इसके बाद उसे Motorola को DM यानी डायरेक्ट मैसेज भेजकर बताएं। फिर X पर दी गई कॉन्टेस्ट वाले पोस्ट के नीचे Done लिखना होगा।
  • कंपनी एक लकी यूजर को Motorola Edge 70 Neo फ्री में देगी। इसके अलावा चार अन्य यूजर्स को Moto Buds 2 Fusion फ्री में दिया जाएगा।

Motorola Edge 70  Neo के फीचर्स

इस फोन का डिजाइन Edge 70 सीरीज के अन्य मॉडल की तरह ही है। इसमें कंपनी ने 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले फुल एचडी प्लस (1271 x 2772 पिक्सल) रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसका डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 70 Neo में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। कंपनी 3 साल OS और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।










Motorola Edhe 70 Neo फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP  का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में कंपनी ने सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर यूज किया है।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy S27 Ultra का डमी यूनिट हुआ लीक, सामने आया नया कैमरा डिजाइन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments