Highlights
- WhatsApp यूजर्स के लिए CERT-In ने नई एडवाइजरी जारी की है।
- वॉट्सऐप में पाई गई गड़बड़ियों की वजह से आपका फोन हैक हो सकता है।
- हैकर्स आपके फोन का डेटाबेस एक्सेस करके आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं।
WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए सरकार ने नई चेतावनी जारी है। इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने अपनी एडवाइजरी में लोगों को चेताते हुए कहा है कि आपकी एक छोटी सी गलती से आपके फोन का एक्सेस हैकर्स के पास पहुंच सकता है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाली CERT-In की यह नई चेतावनी Android, iOS, Mac और Windows पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स के लिए जारी की गई है।
CERT-In ने 26 नवंबर को जारी अपनी एडवाइजरी में कहा है कि हैकर्स आपको वॉट्सऐप पर क्लिक करने वाले अटैचमेंट, URL, मैसेज भेजेंगे, जिस पर क्लिक करते ही आपके फोन का एक्सेस हैकर्स के पास पहुंच जाएगा। इसके बाद वो आपके डिवाइस में से आपकी निजी तस्वीरें, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स आदि एक्सेस कर लेंगे और आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं। इससे पहले भी इंडियन साइबर क्राइम कोओर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने WhatsApp Web को लेकर पिछले दिनों चेतावनी जारी की है। I4C ने कम्प्यूटर में वॉट्सऐप वेब को हमेशा लॉग-आउट करने की सलाह दी है।
लोकल डेटाबेस एक्सेस का खतरा
CERT-In ने अपनी एडवाइजरी में WhatsApp से जुड़े 5 फ्लॉज (गड़बड़ियों) का जिक्र किया है, जिनमें CVE-2026-102669 का जिक्र करते हुए कहा गया है कि वॉट्सऐप यूजर जैसे ही किसी मैसेज पर टैप करते हैं एक SQL इंजेक्शन शुरू होता है, जो फोन में लोकली स्टोर किए गए वॉट्सऐप फाइल को डिलीट कर देता है। इसके बाद जैसे ही यूजर वॉट्सऐप में एक्टिव होते हैं या ऑनलाइन होते हैं आपकी जानकारी चैट डेटाबेस से उस समय चोरी की जाती है, जब रिसीवर मैसेज को ओपन करते हैं। हालांकि, वॉट्सऐप की तरह से इस फ्लॉ में किसी भी तरह की गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला है।
AI कम्प्यूटिंग सिस्टम में सेंध
दूसरे गड़बड़ी को CERT-In ने CVE-2026-44908 के नाम से लिस्ट किया है, जिसमें मेटा AI के कम्प्यूटिंग सिस्टम के उल्लंघन का पता चला है। इसकी वजह से हैकर्स मेटा के इंफ्रास्ट्रक्चर को बाईपास कर सकते हैं और डिवाइस का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, वॉट्सऐप की तरफ से यह दावा किया गया है कि इस गड़बड़ी का फायदा नहीं उठाया गया है।
इसके अलावा CVE-2026-23871, CVE-2026-23866 और CVE-2026-23863 के नाम से गड़बड़ियां लिस्ट की गई है। इस CVE-2026-23871 गड़बड़ी में हैकर्स एंड्रॉइड यूजर्स को URL पर रिप्लाई करने के लिए कहता है, जो बाहर से कंट्रोल होता है। इससे यूजर के IP अड्रेस की जानकारी हैकर लगा सकता है। इसका इस्तेमाल हैकर्स यूजर्स को स्पैम मैसेज भेजने के लिए कर सकते हैं।
मिलेगा डिवाइस का एक्सेस?
अन्य दोनों गड़बड़ियों की मदद लेकर हैकर्स यूजर्स को वायरस वाले अटैचमेंट्स और AI रिच रिस्पॉन्स वाले मैसेज भेज सकते हैं, जिन पर क्लिक करते ही उनके डिवाइस का एक्सेस हैकर्स को मिल सकता है। I4C द्वारा पाई गई इन गड़बड़ियों को लेकर वॉट्सऐप ने कहा है कि इनके उल्लंघन का कोई सबूत फिलहाल नहीं मिला है। हैकर्स इन दिनों AI टूल्स के जरिए लोगों को अपनी जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें – Vivo ला रहा 8000mAh की दमदार बैटरी और 64MP टेलीफोटो कैमरा वाला फोन

