Samsung अपना अगला ट्रिपल फोल्डेबल फोन अगले साल लॉन्च कर सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन का कोडनेम सामने आया है। सैमसंग ने अपने पहले ट्रिपल फोल्डेबल फोन को पिछले साल चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया था। पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए इस फोन का अगला मॉडल 2027 की दूसरी छमाही में पेश किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस साल अपने वाइड डिस्प्ले वाले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च किया है, जिसमें नया डिजाइन देखने को मिलता है।
कोडनेम आया सामने
GalaxyClub की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रिपल फोल्डेबल फोन को Q9m कोडनेम के साथ देखा गया है। पहले TriFold का कोडनेम Q7m था, जिसकी वजह से इसे TriFold 2 कहा जा रहा है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि सैमसंग का यह ट्रिपल फोल्डेबल फोन भी बेहद सीमित मार्केट में पेश किया जाएगा। इसे अमेरिका, यूरोप और दक्षिण कोरिया के अलावा मिडिल ईस्ट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। सैमसंग ने अपने पहले ट्रिपल फोल्डेबल फोन को लॉन्च के कुछ महीने के बाद ही डिसकन्टिन्यू कर दिया था।
Galaxy Z TriFold के फीचर्स
सैमसंग का पहला ट्रिपल फोल्डेबल फोन Galaxy Z TriFold में कंपनी ने 10 इंच का बड़ा मेन स्क्रीन दिया है, जिसे तीन बार फोल्ड किया जा सकता है। इस फोन में एक 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा। ये दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और इसमें फ्लेक्सिबल AMOLED पैनल का इस्तेमला किया गया है। सैमसंग के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
यह फोन 5,600mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह 200MPके मेन, 12MP के अल्ट्रा वाइड और 10MP के टेलीफोटो कैमरे के साथ आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मेन और कवर स्क्रीन पर 10MP के कैमरे दिए गए हैं। सैमसंग का यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi, 5G, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें – दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरू के बाद अब इस शहर में खुलेगा Apple का नया रिटेल स्टोर

