Thursday, November 26, 2026
Homeटेक्नोलॉजी5.49 लाख रुपये में लॉन्च हुआ HP का OmniBook Ultra 16, मिलते...

5.49 लाख रुपये में लॉन्च हुआ HP का OmniBook Ultra 16, मिलते हैं तगड़े AI फीचर्स


HP ने भारत में प्रीमियम लैपटॉप OmniBook Ultra 16 लॉन्च किया है। एचपी का यह लैपटॉप तगड़े AI फीचर्स से लैस है। इस लैपटॉप को खास तौर पर डेवलपर्स, क्रिएटर्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इसमें क्रिएटिव वर्क के लिए एडवांस AI हार्डवेयर यूज किया गया है। इसमें कपनी ने NVIDIA RTX Spark का इस्तेमाल किया गया है।

कितनी है कीमत?

HP OmniBook Ultra 16 को भारत में 5,49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप में कंपनी ने प्रीमियम फर्म फैक्टर यूज किया है। यह एक ही कलर ऑप्शन Eclipse Grey में आता है। इसकी सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी। इसकी खरीद पर 40,000 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।

मिलते हैं तगड़े AI फीचर्स

एचपी का यह लैपटॉप 16 इंच के OLED पैनल के साथ आता है। इस लैपटॉप के डिस्प्ले में कंपनी ने 3K रेजलूशन वाला डिस्प्ले पैनल यूज किया है, जिसकी रेजलूशन 2880 x 1800 पिक्सल है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें VESA Display HDR True Black 1000 का इस्तेमाल किया गया है, जो विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।

HP के इस लैपटॉप में कंपनी ने क्वाड स्पीकर दिया है। साथ ही, इसमें हैपटिक टचपैड का सपोर्ट मिलेगा, जो जेस्चर बेस्ड वॉल्यूम और ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप में कंपनी ने 99Wh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ कंपनी ने 140W GaN चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7 का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, यह 5MP IR कैमरा, दो USB Type C, USB Type A पोर्ट्स, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक MicroSD कार्ड स्लॉट के साथ आता है।

यह AI PC NVIDIA CUDA प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें ऑनबोर्ड एडवांस AI कैपेबिलिटीज दी गई है। इसके अलावा इसमें 128GB यूनीफाइड मेमोरी का सपोर्ट दिया गया है। एचपी का यह फ्लैगशिप लैपटॉप Windows 11 प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

पिछले दिनों HP ने भारत में अपने दो दमदार लैपटॉप- OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लॉन्च कर दिया है। एचपी के ये दोनों लैपटॉप AI फीचर्स से लैस हैं। इन दोनों लैपटॉप को खास तौर पर बिजनेस प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर उतारा गया है। इनमें OLED डिस्प्ले पैनल, Intel Core 7 चिपसेट और 32GB रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – Samsung का अगला ट्रिपल फोल्डेबल फोन जल्द होगा लॉन्च, सामने आई अहम जानकारी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments