कासगंज में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, कासगंज के मोहल्ला गंदानाला निवासी 30 वर्षीय हुकुम सिंह और भूतेश्वर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय हरीओम अपनी पल्सर बाइक से नदरई की ओर से घर लौट रहे थे। कासगंज शहर में जेपी पब्लिक स्कूल के समीप पीछे से आ रही एक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
हादसे में हुकुम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरीओम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हरीओम को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक हुकुम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार स्विफ्ट कार चालक की तलाश की जा रही है।
Source link
कासगंज में कार की टक्कर से युवक की मौत: एक घायल अलीगढ़ रेफर, ड्राइवर की तलाश जारी – Kasganj News
RELATED ARTICLES

