JNU की 11 छात्राओं के साथ कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजमगढ़ में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अलका सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट चौराहे पर बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा की महिला विंग ने इस मामले पर राहुल गांधी से चुप्पी तोड़ने कीमांग की है। इसके साथ ही अपने सांसद को पार्टी से निकालने और लड़कियों को इंसाफ दिलाए जाने की भी मांग की हैं। इसके साथ ही सौसर पर जमकर राहुल गांधी चुप्पी तोड़ो जवाब दो पीड़ित बेटियों को न्याय मिले जैसे नारे भी लगाए। चुप्पी तोड़े राहुल गांधी
प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला की जिला अध्यक्ष डॉ अलका सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले पर राहुल गांधी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और इस्तीफा ले लेना चाहिए। राहुल गांधी जिस तरह से मामले में चुप्पी साधे हुए हैं वह दुखद है। उन्हें तुरंत अपनी चुप्पी को तोड़नी चाहिए। हम लोगों की मांग है कि कांग्रेस सांसद का इस्तीफा हो और उन्हें जेल भेजा जाए इसके साथ ही जिन लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं हुई है। उन्हें भी इंसाफ दिलाया जाए। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा मंत्री सुमन सिंह, विभा बरनवाल, वंदना सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
Source link
भाजपा की महिलाओं ने फूंका कांग्रेस सांसद का पुतला: आजमगढ़ में बोली महिला जिला अध्यक्ष, चुप्पी तोड़े राहुल गांधी लड़कियों को मिले इंसाफ – Azamgarh News
RELATED ARTICLES

