Jio ने हाल ही में कई सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलता है। कंपनी ने हाल ही में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ऑफर पेश किया है, जिसमें यूजर्स को दो प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलता है। वहीं, तीन डेटा पैक के साथ भी कंपनी अब अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है। कंपनी के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला एक ऐसा ही प्लान है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलता है।
365 दिन वाला प्लान
जियो का यह 365 दिनों की वैलिडिटी वाला एनुअल रिचार्ज प्लान है, जिसमें कंपनी पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS ऑफर करती है। हाल में लॉन्च हुए हैप्पी न्यू ऑफर के तहत इसमें यूजर्स को अब अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का लाभ मिलेगा। कंपनी ने डेटा यूज करने की डेली लिमिट को खत्म कर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar Mobile, Fancode OTT आदि का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही, JioAI Cloud का 50GB स्टोरेज भी दिया जाएगा।
जियो 3999 रुपये वाला प्लान
Jio के बाद BSNL ने भी अपना 349 रुपये वाला नया प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। वहीं, इसमें यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ दिया जाता है। कंपनी का यह प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में बिना किसी लिमिट के 3G/4G डेटा का लाभ मिलेगा।
जियो का 399 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कंपनी पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS ऑफर करती है। हैप्पी न्यू ऑफर के तहत इसमें यूजर्स को अब अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का लाभ मिलेगा। कंपनी ने डेटा यूज करने की डेली लिमिट को खत्म कर दिया है। इसमें कंपनी को JioHotstar Mobile, Fancode OTT आदि का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही, JioAI Cloud का 50GB स्टोरेज भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – HMD Rise भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

