Apple भारत में अपना एक और रिटेल स्टोर ओपन करने जा रहा है। अमेरिकी कंपनी अब तक दिल्ली, मुंबई, नोएडा, बेंगलुरू और पुणे जैसे शहरों में अपने रिटेल स्टोर खोल चुकी है। एप्पल ने 2026 की शुरुआत में मुंबई का दूसरा रिटेल स्टोर ओपन किया था। 2022 में कंपनी ने पहला फिजिकल स्टोर BKC मुंबई में ओपन किया था। एप्पल का यह नया स्टोर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में खुलने जा रहा है।
हैदराबाद में सातवां स्टोर
एप्पल का यह भारत में सातवां रिटेल स्टोर होगा, जिसे 10 दिसंबर को हैदराबाद में ओपन किया जाएगा। बेंगलुरू के बाद कंपनी दक्षिण भारत के अन्य शहरों में भी अपने रिटेल स्टोर की चेन एक्सपेंड करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि 10 दिसंबर को हैदराबाद के कुकटपल्ली में Apple Kukatpally रिटेल स्टोर ओपन किया जाएगा।
कंपनी ने अपने पोस्ट में रिटेल स्टोर के बैरिकेड का डिजाइन रिवील किया है। हैदराबाद को ‘पर्ल सिटी’ भी कहा जाता है, जिसकी झकल एप्पल के इस अपकमिंग स्टोर में देखा जा सकता है। एप्पल ने अपने लोगो में पर्ल-इंस्पायर्ड डिजाइन दिया है। इसके अलावा हैदराबाद का लोकल म्यूजिक और साउंड को भी इसमें दर्शाया गया है। कंपनी ने हैदराबाद में अपना रिसर्च और डेवलपमेंट टीम सेटअप कर लिया है।
भारत पर एप्पल का फोकस
Apple के लिए भारत एक तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है। कंपनी ने अपना पहला रिटेल स्टोर अप्रैल 2022 में ओपन किया था। मुंबई के बाद कंपनी ने अप्रैल में ही दिल्ली में अपना दूसरा रिटेल स्टोर ओपन किया था। पिछले साल कंपनी ने तीन रिटेल स्टोर ओपन किए हैं, जिन्हें बेंगलुरू, पुणे और नोएडा में ओपन किया गया है। एप्पल के iPhone की भारत में तेजी से डिमांड बढ़ी है। कंपनी ने चीनी ब्रांड्स को छोड़ते हुए पिछले साल भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा जंप किया है। एप्पल टॉप-5 ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गया है।
एप्पल भारत को चीन के वैकल्पिक बाजार के तौर पर देख रहा है। यहां रिटेल स्टोर ओपन करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग पर भी फोकस किया जा रहा है। मौजूदा सरकार के मेक इन इंडिया इनिशिएटिव की वजह से कंपनी अपने iPhone के लगभग सभी मॉडल भारत में असेंबल कर रहा है। भारत में बने आईफोन ग्लोबली एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Hisense ने भारत में लॉन्च किया OLED Smart TV, मिलेगी 65 इंच की बड़ी स्क्रीन

