मेरठ में हिंदू युवती के किडनैपिंग, छेड़छाड़ केस में फंसाने की एक फर्जी कहानी का खुलासा हुआ है। जिसमें युवक ने पहले हिंदू लड़की को नौकरी का झांसा देकर उसे फंसाया। इसके बाद युवती को अपने परिचित दो युवकों की कार में बैठा दिया। फिर युवक ने खुद पुलिस को बताया कि दो अन्य संप्रदाय के लड़के दूसरे संप्रदाय की युवती को रिंगरोड पर छोड़कर भाग रहे थे, मैंने पकड़ लिया है। पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों लड़के पकड़वाए और लड़की को बरामद करवा दिया।
आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सड़क से बरामद कर उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका मेडिकल चैकअप किया गया। लेकिन युवती से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और जांच में पता चला कि उसे एक हिंदू युवक ने खुद इन लड़कों की कार में बैठाया था। क्योंकि वो इन दोनों युवकों को फंसाना चाहता था। ये है पूरी घटना पूरा मामला मेडिकल थानाक्षेत्र के रिंग रोड का है। जहां शनिवार को पुलिस को नकुल नामक लड़के ने फोन कर कहा कि दो मुस्लिम युवक जीशान, शावेज हिंदू लड़की को किडनैप कर भाग रहे थे। वो लड़की के साथ मिसबिहेव करने के बाद उसे रिंगरोड पर छोड़कर फरार हो रहे थे। लेकिन मैंने और मेरे दोस्तों ने मिलकर उन्हें मौके से पकड़ लिया है। लड़की यहीं बेहोश पड़ी है। यह सुनते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को मौके से बेहोशी की हालत में बरामद किया। साथ ही दोनों मुस्लिम युवकों को पुलिस ने कार सहित हिरासत में लिया। इसके साथ सूचना देने वाला युवक नकुल व उसके तीन साथी भी थे। पुलिस ने युवती को मेडिकल अस्पताल में प्राथमिक जांच व इलाज के लिए भेज दिया। तीन दोस्तों संग थाने से गायब हुआ नकुल दोनों युवकों को पुलिस मेडिकल थाने ले आई। इनके साथ ही नकुल भी अपने तीनों दोस्तों के साथ थाने आ गया। जहां नकुल ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई कि इन लड़कों ने लड़की को किडनेप किया, उसके साथ मिसबिहेव किया और सड़क किनारे डालकर भाग रहे थे। मैंने मौके पर पहुंचकर सब बचा लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। पुलिस ने इसके आधार पर दोनों युवकों पर मुकदमा लिखा। मौके से नकुल उसके दोस्त फरार हो गई। नकुल की सुनाई कहानी के अनुसार पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को नकुल के बयानों पर शक हुआ। युवती ने बताई पूरी सच्चाई वहीं अस्पताल में भर्ती पीड़िता को जब होश आया तो उसने पुलिस को अपना बयान दिया। युवती ने बताया कि उसकी पहचान नकुल नाम के एक लड़के से है। नकुल किसी हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ है। बताया कि नकुल ने उसे नौकरी दिलाने और रुपए देने का वादा किया था। नकुल ने ही उसे जीशान, शावेज दोनों मुस्लिम युवकों की कार में बैठाया, फिर पुलिस को फोन कर कहा कि जीशान, शावेज युवती को रिंगरोड पर छोड़कर भाग गए हैं। लड़की ने बताया कि नकुल इन दोनों लड़कों को इसी मामले में फंसाने की बात कर रहा था। इसके चलते उसने मुझे इनकी कार में बैठाया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दे दी। युवक बोले हमने कुछ नही ंकिया पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो लड़की को नही ंजानते हैं। इसके साथ ही बताया कि इसे नकुल ने बैठाया था। वहीं युवती ने अस्पताल में पुलिस को बताया कि उसे नुकल ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर बुलाया था। युवती का आरोप है कि नकुल ने दोनों युवकों को किसी मामले में फंसाने की योजना बनाई थी और इसके लिए उस पर दबाव बनाया गया था। इतना ही नहीं, कथित तौर पर उसे इस काम के बदले पैसे देने का भी लालच दिया गया। हालांकि अपने साथ अभद्रता और जबरन कार में ले जाने की बात भी युवती ने कही है। सीसीटीवी फुटेज में खुला पूरा सच
पूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने इलाके के 500 से ज्यादा कैमरों के फुटेज देखे। दोनों लड़कों, लड़की की कॉल डिटेल चैक की और पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नकुल फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। जबकि जीशान, शावेज को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की तीन टीमें नकुल की तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि नकुल नाम के लड़के ने योजनाबद्ध तरीके से युवती को आरोपी जीशान व सावेज के साथ भेजा था। पूछताछ एवं प्रारम्भिक जांच में अभियुक्त नकुल द्वारा युवती को योजनाबद्ध तरीके से जीशान व सावेज के पास भेजा था जिनके द्वारा युवती को गाड़ी में बैठाकर रिंग रोड क्षेत्र में छोड़ना प्रकाश में आया है। प्रकरण में अन्य साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त नकुल की गिरफ़्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे I
Source link
युवकों को फंसाने रचा किडनेपिंग का ड्रामा: मेरठ में युवती को रूपयों का लालच देकर, गैर संप्रदाय के युवकों की कार में बैठाया, फिर पुलिस को कर दी शिकायत – Meerut News
RELATED ARTICLES

