Sunday, May 31, 2026
Homeफूडकच्चे केले से बनती है मिथिलांचल की 'वेज फिश', स्वाद में मछली...

कच्चे केले से बनती है मिथिलांचल की ‘वेज फिश’, स्वाद में मछली भी पड़ जाए फीकी, जानें रेसिपी


X

कच्चे केले से बनती है मिथिलांचल की ‘वेज फिश’, स्वाद में मछली भी पड़ जाए फीकी

 

arw img

मिथिलांचल में कच्चे केले से बनने वाली एक खास डिश काफी लोकप्रिय है, जिसे लोग ‘वेजीटेरियन मछली’ के नाम से जानते हैं. यह पूरी तरह शाकाहारी होती है, लेकिन इसका स्वाद मछली की करी जैसा माना जाता है. यही वजह है कि यह व्यंजन क्षेत्र के लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है. ‘वेज मछली’ बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले को छीलकर मछली के टुकड़ों की तरह काट लें. इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च मिलाकर 10 मिनट तक रखें. इसके बाद सरसों के तेल में सुनहरा होने तक तल लें. ग्रेवी बनाने के लिए सरसों, अदरक, लहसुन और प्याज को पीस लें. कड़ाही में सरसों का तेल गर्म कर मसाले को भूनें. फिर हल्दी, मिर्च, धनिया और गरम मसाला डालें. मसाला पकने के बाद पानी डालकर उबाल लें और तले हुए केले के टुकड़े डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments