Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यबिहारनगर निगम के सशक्त स्थाई समिति सदस्यों का सम्मान: समस्तीपुर में...

नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति सदस्यों का सम्मान: समस्तीपुर में पूर्व मंत्री बोले- विकास योजनाओं पर रखेंगे नजर, भ्रष्टाचार पर लगाएंगे रोक – Samastipur News




समस्तीपुर नगर निगम के कार्यकाल खत्म होने में अब महज 1 साल का समय रह गया है। अंतिम साल में सशक्त स्थाई समिति का चुनाव किया गया। जिसमें शिव कुमार शंभू, अर्चना कुमारी, रंजीत कुमार शाह, विकास कुमार, चंदन कुमार राफिया जबी, और ममता कुंवर सदस्य चुने गए। सशक्त स्थाई सदस्यों का सम्मान समारोह भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता मनोज कुमार गुप्ता के सौजन्य से रविवार को शहर के मोहनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। 25 पैसे का सामान ₹1 में खरीदा जा रहा मौके पर नवनिर्वाचित सदस्यों को मिथिला की संस्कृति के अनुसार पाग, चादर और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि समस्तीपुर नगर निगम में लूट मची हुई है। 25 पैसे का सामान ₹1 में खरीदा जा रहा है। पिछले 4 सालों में हुए सभी योजनाओं की जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार के बहुत बड़े मामले का खुलासा होगा। मौके पर पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार पर वह लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं। सशक्त स्थाई समिति गठन को लेकर लंबे संघर्ष के बाद चुनाव संपन्न कराया गया। सशक्त स्थाई समिति के सदस्य अब किसी भी कीमत पर नगर निगम में लूट नहीं होने देंगे । सरकार की ओर से भेजी जा रहे राशि का सदुपयोग हो इस दिशा में काम किया जाएगा। विकास की योजनाएं समान रूप से सभी वार्डों में चलाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम के वार्ड में सर्वाधिक राशि का खर्च किया गया है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments