आरा में सोमवार को तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। मृतका की पहचान कौशिक दुलारपुर निवासी नीतू देवी(40) के तौर पर हुई है। पति सुधीर सिंह उर्फ टुन्ना सिंह की हालत गंभीर है, प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा स्थित सूर्य मंदिर के पास की है। सुधीर सिंह झारखंड पुलिस में एएसआई के पद पर हैं। परिवार के साथ रांची में रहते हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। शव को सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया। दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। हाइवा का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने खुलवाया जाम मामले की सूचना पर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। करीब सवा तीन घंटे तक रोड जाम रहा। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हाइवा ने कुचला सुधीर सिंह के बड़े भाई सुजीत कुमार बताया कि अपने पूरे परिवार के साथ कुछ दिन पहले रांची से आरा आया था। स्कूटी से पत्नी को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था। रास्ते में हाइवा ने टक्कर मार दी। नीतू स्कूटी से सड़क पर गिर पड़ी। इस बीच हाइवा ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतका को तीन पुत्र अमृत राज, अभिनव कौशिक और अंशुमन कौशिक है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। बच्चों और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link

