Last Updated:
बैंगन को थोड़े अलग तरीके से बनाया जाए तो यही साधारण सब्जी बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब बन सकती है. आज हम आपको बैंगन की एक ऐसी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. साथ ही, इसका स्वाद इतना शानदार होता है. यहां तक कि बच्चे भी इसे चाव से खा सकते हैं. इस खास रेसिपी को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती.
जमशेदपुर: अक्सर घरों में देखा जाता है कि बैंगन का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लगते हैं. खासकर बच्चों को बैंगन की सब्जी पसंद नहीं आती. लेकिन अगर बैंगन को थोड़े अलग तरीके से बनाया जाए, तो यही साधारण सब्जी बेहद स्वादिष्ट बन सकती है. आज हम आपको बैंगन की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बता रहे हैं, जिसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे भी इसे चाव से खा सकते हैं.
ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं
इस खास रेसिपी को तैयार करने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है. इसके लिए बैंगन, टमाटर, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, नमक, हल्दी और थोड़ा सा तेल चाहिए. सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. टमाटर को पतले स्लाइस में काट लें. वहीं, लहसुन को बारीक काटें और प्याज व हरी मिर्च को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में तैयार कर लें.
इस रेसिपी से बढ़ता है कई गुना स्वाद
अब एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर सबसे पहले लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. लहसुन की खुशबू इस रेसिपी का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भूनें. जब प्याज सुनहरा होने लगे, तो समझिए कि मसाले का बेस तैयार हो गया है.
बैंगन और टमाटर अच्छी तरह मिलाएं
अब इसमें कटे हुए बैंगन और टमाटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट तक भूनें. इसके बाद स्वादानुसार नमक और हल्दी पाउडर डालें. मसालों को अच्छी तरह मिलाने के बाद थोड़ा सा पानी डाल दें, ताकि सब्जी तले में न लगे और बैंगन आसानी से पक जाए. अब कढ़ाई को ढककर 10 से 15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें.
ऊपर से हरा धनिया डालें
करीब 10 मिनट बाद ढक्कन हटाकर देखें. बैंगन और टमाटर अच्छी तरह गलकर आपस में मिल चुके होंगे. टमाटर की हल्की खटास और लहसुन का स्वाद बैंगन को एक अलग ही फ्लेवर देता है. अब इसे चम्मच से हल्के हाथों से चलाते हुए भर्ते जैसा टेक्सचर दे सकते हैं. आखिर में ऊपर से ताजा कटा हुआ हरा धनिया डाल दें.
रेसिपी बेहद आसान
अब आपका स्वादिष्ट देसी बैंगन भर्ता तैयार है. इसे गरमा-गरम रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसा जा सकता है. खास बात यह है कि यह रेसिपी बेहद आसान, पौष्टिक और कम सामग्री में तैयार हो जाती है. अगर आपके घर में भी बच्चे या बड़े बैंगन खाने से कतराते हैं, तो एक बार यह तरीका जरूर आजमाएं. इसका स्वाद उन्हें बैंगन का दीवाना बना सकता है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

