OnePlus Nord 6 5G की कीमत में एक बार फिर से कटौती की गई है। वनप्लस का यह फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसमें 9,000mAh की दमदार बैटरी, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वनप्लस के इस फोन की कीमत हाल में 5,000 रुपये बढ़ी है। कंपनी ने फोन की कीमत में हाल ही में इजाफा किया है। अमेजन पर चल रहे सेल में वनप्लस का यह दमदार फोन सस्ते में घर ला सकते हैं।
OnePlus Nord 6 5G पर ऑफर
वनप्लस का यह मिड बजट फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है। अमेजन पर यह फोन 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह फोन की कीमत में 12,000 रुपये की कटौती की गई है।
OnePlus Nord 6 के टॉप वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है। अमेजन पर यह फोन 47,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। वनप्लस के इस मिड बजट फोन के टॉप वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रुपये बचाए जा सकते हैं।
OnePlus Nord 6 के फीचर्स
यह फोन 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक की है और इसके प्रोटेक्शन के लिए क्रिस्टल गार्ड ग्लास मिलता है। OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snadpragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलेगा, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा।
वनप्लस के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, NFC और WiFi जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इस फोन में 9,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इसके अलावा फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है। फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।
डिस्क्लेमर- फोन की कीमत में उतार-चढ़ाव हो सकती है। यहां ई-कॉमर्स वेबसाइट पर दी गई मौजूदा कीमत बताई गई है।
यह भी पढ़ें – WhatsApp के जरिए अब नहीं हो पाएगा फ्रॉड, Meta टेस्ट कर रहा ऑन-डिवाइस फीचर

