Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशटीकमगढ़: कांग्रेस पार्षद ने स्वच्छता सर्वेक्षण की पोल खोली: नपा कर्मियों...

टीकमगढ़: कांग्रेस पार्षद ने स्वच्छता सर्वेक्षण की पोल खोली: नपा कर्मियों ने नाली पर जाली रखी, फोटो खींचे और फिर हटा ली – Tikamgarh News




टीकमगढ़ में नगर पालिका द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच, वार्ड नंबर 6 की कांग्रेस पार्षद पूनम जायसवाल ने नगर पालिका के इस अभियान की पोल खोल दी है। उन्होंने कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिनमें स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर दिखावा करने का आरोप लगाया गया है। जारी किए गए वीडियो में वार्ड के गोपाल मंदिर के पीछे एक गली में नगर पालिका के कर्मचारियों को नाली पर जाली रखते हुए देखा गया। जाली रखने के बाद उसकी तस्वीरें ली गईं। फोटोग्राफी पूरी होने के तुरंत बाद, नगर पालिका के कर्मचारी नाली से उस जाली को उठाकर ले गए। पूनम जायसवाल ने आरोप लगाया है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक पाने के लिए फर्जी फोटोशूट किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस तरह की फर्जी तस्वीरों के आधार पर नगर पालिका कब तक श्रेणी और स्थान प्राप्त करती रहेगी। पार्षद ने यह भी कहा कि फर्जी फाइलें बनाकर खर्च डालने का भ्रष्टाचार शुरू हो गया है। पूनम जायसवाल ने याद दिलाया कि जनता ने नगर पालिका में बदलाव इसीलिए लाया था, क्योंकि पहले से ही यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही थी। उन्होंने इस घटना को ‘बेहद निंदनीय और दुखद’ बताया और कहा कि अधिकारी व परिषद ऐसे सर्वेक्षण कराकर झूठी वाहवाही लूटना चाह रहे हैं। इस मामले में जब सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया और प्रभारी अध्यक्ष अंजली शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। कांग्रेस पार्षद द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण की पोल खोलने से नगर पालिका के अधिकारी और प्रभारी अध्यक्ष सकते में आ गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments