Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सुनी जनसमस्याएं: एमसीडी, पुलिस और सामाजिक...

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सुनी जनसमस्याएं: एमसीडी, पुलिस और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दे उठे, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश – New Delhi News




नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मामलों की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश कार्यक्रम के दौरान नगर निगम से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिकों की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित मामलों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा से जुड़े एक मामले में एक महिला ने अपने बच्चों की पढ़ाई में आ रही परेशानियों की जानकारी दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को कहा। सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत मंच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास, संवाद और जवाबदेही को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक मामले का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments