Saturday, June 6, 2026
Homeफूडकमजोर हड्डियों को मजबूत बनाएगा देहरादून का यह स्पेशल पहाड़ी मटन पाया

कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाएगा देहरादून का यह स्पेशल पहाड़ी मटन पाया


Last Updated:


Dehradun Mutton Kharoda: देहरादून के राजपुर रोड पर मिलने वाले मशहूर ‘मटन खरोड़ा’ (मटन पाया) का स्वाद नॉन-वेज लवर्स का दिल जीत रहा है. यहां घंटाघर के पास पिछले 35 सालों से राजू अपने ठेले पर इस पारंपरिक पहाड़ी डिश को घरेलू मसालों के साथ धीमी आंच पर घंटों उबालकर तैयार करते हैं. इसका ज़ायका इतना लाजवाब है कि मसूरी जाने वाले पर्यटक भी यहां खिंचे चले आते हैं. स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. डॉक्टर भी कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इसे खाने की सलाह देते हैं. मात्र 150 रुपये में आप भी इस बेहतरीन पहाड़ी स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

Dehradun Mutton Kharoda: पहाड़ों की ठंडी हवाएं, हसीन वादियां और हाथ में गरमा-गरम, मसालेदार नॉन-वेज का कटोरा… अगर आप देहरादून घूमने आए हैं और खाने-पीने के शौकीन हैं तो यह कॉम्बिनेशन आपका दिल जीत लेगा. वैसे तो देहरादून में बेकरी और कैफे कल्चर काफी मशहूर है, लेकिन अगर आप यहां के असली पहाड़ी और देसी स्वाद से रूबरू होना चाहते हैं तो आपको यहाँ का ‘मटन खरोड़ा’ (मटन पाया) जरूर ट्राई करना चाहिए. यह कोई आम मटन करी नहीं है, बल्कि इसे बकरे के पायों को बेहद खास मसालों के साथ घंटों उबालकर तैयार किया जाता है. इसके बाद इसे पहाड़ी मसालों से तैयार करके गरमा-गरम परोसा जाता है. नॉन-वेज लवर्स के लिए यह बेहद अलग और लाजवाब स्वाद है.

35 साल पुराना है राजू के पहाड़ी स्वाद का यह सफर
राजपुर रोड पर घंटाघर से थोड़ी ही दूरी पर शाम 5 बजते ही राजू अपने ठेले पर यह पहाड़ी स्टाइल में तैयार की गई स्पेशल डिश लोगों को खिलाते हैं. राजू ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले 35 सालों से इस काम में लगे हुए हैं. इससे पहले उनके पिता ठेले पर पहाड़ी डिश परोसते थे, जिसमें ज्यादातर चिकन और मटन की डिशेज होती थीं. उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह अपने पिता के साथ लगकर काम करते थे, जिससे उनके टेस्ट के फॉर्मूले को उन्होंने भी सीख लिया.

मसूरी जाने वाले पर्यटक भी लेते हैं मटन पाए का स्वाद
राजू ने कहा कि वैसे तो यह एक पहाड़ी डिश है, लेकिन मैदानी इलाकों के लोग भी इसे बेहद खुश होकर खाते हैं. उन्होंने बताया कि जो लोग देहरादून घूमने के लिए आते हैं, वे मसूरी जाते हुए उनके ठेले पर जरूर रुकते हैं और इसे एक बार ट्राई करते हैं. राजू बताते हैं कि मसूरी से भी कई ग्राहक उनके पास सिर्फ इस मटन पाए का स्वाद लेने के लिए आते हैं. इसमें अच्छा फ्लेवर देने के लिए वह अपने घर के पिसे हुए मसाले ही इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह चिकन और अंडा करी भी तैयार करते हैं. कई लोग मटन सूप के साथ उबले अंडे खाना भी पसंद करते हैं.

हड्डियों को मजबूत करता है मटन खरोड़ा, डॉक्टर भी देते हैं सलाह
वहीं, दुकान पर आए नियमित ग्राहक राजेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 20 से 25 सालों से यहां मटन खरोड़ा खाने के लिए आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह डिश इसलिए अलग और खास होती है क्योंकि डॉक्टर उन लोगों को इसे खाने की सलाह देते हैं जिनकी हड्डियां कमजोर होती हैं. उन्होंने आगे बताया कि इसे भट्टी पर धीमी आंच पर पकाया जाता है; इसे जितनी देर तक पकाया जाता है, इसका स्वाद उतना ही ज्यादा बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि यह महंगा भी इसीलिए मिलता है क्योंकि कच्चे माल (पायों) की कीमत भी बहुत ज्यादा है और फिर मसाले लगाकर इसे तैयार करना बेहद मेहनत का काम है. अगर आप भी इस बेहतरीन स्वाद का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो मात्र 150 रुपये प्रति प्लेट में इसका स्वाद ले सकते हैं.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments