सागर के बिलहरा चौकी पुलिस ने हत्या के मामले में शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतक का पिता है। मृतक बेटे आए दिन शराब के नशे में विवाद करता था। इसी विवाद में मारपीट कर पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 4 जून को फरियादी जमना पिता नन्ना अहिरवार उम्र 55 वर्ष निवासी खिरका मोहल्ला बिलहरा ने पुलिस चौकी में सूचना दी थी कि उसका बड़ा बेटे सोनू अहिरवार उम्र 25 वर्ष घर के आंगन में बनी ढलान पर मृत अवस्था में पड़ा है। उसके सिर और माथे से खून निकल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई। जिस पर आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच करते हुए आरोपी पिता जमना अहिरवार को हिरासत में लिया गया। कपड़ा धोने की मोगरी से मारपीट कर हत्या की थी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बेटा सोनू अहिरवार आए दिन शराब के नशे में घर आता था और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था। बेटे की इन हरकतों से वह लंबे समय से परेशान था। इसी बात से परेशान होकर 3 जून की रात कपड़े धोने की मोंगरी (लकड़ी के डंडे) से वार कर बेटे की हत्या कर दी। बिलहरा चौकी प्रभारी सत्यव्रत धाकड़ ने बताया कि हत्या के मामले में पिता को गिरफ्तार किया है। बेटा आए दिन शराब के नशे में विवाद करता था। इस बात को लेकर पिता परेशान था। इसी के चलते उसने बेटे की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
Source link
सागर में पिता ने की थी बेटे की हत्या, गिरफ्तार: शराब के नशे में आए दिन विवाद करता था बेटा, घर के बाहर पड़ा मिला था शव – Sagar News
RELATED ARTICLES

