Tuesday, June 9, 2026
Homeराज्यबिहारबिहार में 3 IG समेत 8 IPS का ट्रांसफर: पंकज कुमार...

बिहार में 3 IG समेत 8 IPS का ट्रांसफर: पंकज कुमार को SCRB की भी जिम्मेदारी, एस. प्रेमलथा मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो गईं – Patna News




बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देकर सरकार ने साफ संकेत दिया है कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को लेकर वह किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। सबसे अहम बदलाव पंकज कुमार राज को लेकर हुआ है। नागरिक सुरक्षा के आईजी के तौर पर कार्यरत पंकज कुमार राज को अब राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इतना ही नहीं, उन्हें रेलवे आईजी का अतिरिक्त प्रभार देकर सरकार ने उन पर दोहरी जिम्मेदारी का भरोसा जताया है। एस. प्रेमलथा मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में तैनात मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में भी नई तैनाती की गई है। एस. प्रेमलथा को इस महत्वपूर्ण इकाई का आईजी बनाया गया है, जबकि सुधीर कुमार पोरिका को SCRB में डीआईजी की जिम्मेदारी मिली है। आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने वाली एजेंसियों में भी नए चेहरे उतारे गए हैं। सुशांत कुमार सरोज को एटीएस का डीआईजी और दीपक रंजन को सीआईडी का डीआईजी बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से इन दोनों पदों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कुमार गौतम को बी-सैप-5 का समादेष्टा बनाया बी-सैप और विशेष सुरक्षा इकाइयों में भी बदलाव देखने को मिला है। कुमार गौतम को बी-सैप-5 का समादेष्टा बनाया गया है। वहीं मनीष कुमार सिन्हा को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस और अजय कुमार को विशेष सुरक्षा दल की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा संजय कुमार को बी-सैप के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रशासनिक गलियारों में इस फेरबदल को पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments