Monday, September 7, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय में SDM की कुर्सी पर बैठे भाजपा MLA: केंद्रीय मंत्री...

बेगूसराय में SDM की कुर्सी पर बैठे भाजपा MLA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी साथ दिखे, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, पूछा- यही सुशासन है – Begusarai News




बेगूसराय के तेघड़ा एसडीएम ऑफिस की कुछ तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में तेघड़ा के भाजपा विधायक रजनीश कुमार, एसडीएम कृष्ण कुमार की कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि उनके बाएं ओर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह दिख रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी और अन्य लोग सामने और बगल की कुर्सियों पर बैठे दिखे। ये बैठक तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित थी। बैठक के बाद विधायक रजनीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और डिटेल शेयर की, जिसके बाद प्रशासनिक प्रोटोकॉल को लेकर सियासत तेज हो गई। तस्वीरें वायरल होते ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता रोहिणी आचार्य ने इस पर तीखा हमला बोला। रोहिणी ने लिखा- कायदे के उल्लंघन की खुली छूट मिली है रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि सम्राट शासन में सत्ताधारी दल के लोगों को हर नियम-कायदे के उल्लंघन की खुली छूट प्राप्त है। यह तस्वीर लोकशाही और प्रशासनिक मर्यादा के खुलेआम उल्लंघन को दर्शाती है। सरकारी अधिकारी (SDM) की कुर्सी पर भाजपा विधायक का बैठना प्रशासनिक प्रोटोकॉल और नियमों का सीधा उल्लंघन है‌। ये शासन-प्रशासन और सार्वजनिक मर्यादा के मद्देनजर बेहद चिंता का विषय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नौकरशाही और राजनीति के बीच स्पष्ट सीमाएं निर्धारित हैं। भाजपा विधायक की ऐसी मनमानी से यह स्पष्ट है कि सम्राट सरकार के शासनकाल में बिहार में प्रशासनिक तंत्र पर राजनीतिक दबाव हावी है और सत्ताधारी दल के लोगों को हर नियम-कायदे-प्रोटोकॉल के उल्लंघन की खुली छूट प्राप्त है। सम्राट शासन में सत्ताधारी दल के लोगों को हर नियम – कायदे के उल्लंघन की खुली छूट प्राप्त है .. यह तस्वीर लोकशाही और प्रशासनिक मर्यादा के खुलेआम उल्लंघन को दर्शाती है। सरकारी अधिकारी (SDM) की कुर्सी पर भाजपा विधायक का बैठना प्रशासनिक प्रोटोकॉल और नियमों का सीधा उल्लंघन है और ये… pic.twitter.com/fQbp11HFFc— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 7, 2026
विधायक ने रविवार को शेयर की थी 4 तस्वीरें रविवार को हुई बैठक के बाद रजनीश कुमार ने चार फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि आज अनुमंडल कार्यालय तेघड़ा में केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह के साथ सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक किया। बैठक में रातगांव पंचायत के भगवानपुर चक्की, बरौनी-2 एवं निपनिया-मधुरापुर में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कम्युनिटी किचन की व्यवस्था दुरुस्त करने, अविलंब पन्नी उपलब्ध कराने, स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। निर्देश के बाद पन्नी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा कम्युनिटी किचन की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ हम पूरी मजबूती से खड़े हैं। राहत एवं सहायता कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।हालांकि, जनता को राहत पहुंचाने के दावों के बीच जिस तरह नेताओं के अधिकारी की कुर्सी पर आसीन होने की फोटो सामने आई, उसने राहत कार्यों से ज्यादा प्रशासनिक प्रोटोकॉल पर चर्चा मोड़ दी है। प्रशासनिक नियम क्या कहता है? प्रशासनिक नियमों के जानकारों के मुताबिक, किसी भी अनुमंडल कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान SDM की मुख्य कुर्सी पर केवल पदस्थापित अधिकारी ही बैठ सकते हैं। मंत्री या सांसद बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं, लेकिन वे आमतौर पर बगल की निर्धारित कुर्सी पर बैठते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments