हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र के करारमई गांव में एक 15 साल के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव कल रात गांव में एक मंदिर के पास पेड़ पर लटका मिला। परिवार उसे पेड़ से उतारकर डॉक्टर के पास ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता ने जमीनी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे शुरुआती तौर पर आत्महत्या मान रही है। करारमई गांव निवासी यशवेंद्र का 15 वर्षीय बेटा कान्हा एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। वह कल देर शाम घर से निकला था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान वह गांव के पास मंदिर पर पेड़ से लटका मिला। परिवार के लोग उसे पेड़ से उतारकर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर वापस ले आए और आज सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता यशवेंद्र ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने इन्हीं लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में सीओ सिकंद्राराऊ अमित पाठक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हाथरस में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप – Hathras News
RELATED ARTICLES

