फिरोजाबाद में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला को उसके देवर ने गोली मार दी। फायरिंग में निकले छर्रे लगने से महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। मामला मक्खनपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, केशोपुर गांव निवासी गुड्डी देवी, पत्नी अमरपाल सिंह, शनिवार रात अपने खेत पर काम कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनका देवर संजू, पुत्र शीहरत, अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संजू ने तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग में निकले छर्रे गुड्डी देवी को लग गए, जिससे वह घायल होकर खेत में गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी अपने दोनों साथियों के साथ फरार हो गया। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है तथा घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
Source link
महिला को देवर ने मारी गोली, छर्रे लगने से घायल: फिरोजाबाद में खेत पर काम कर रही थी, आरोपी साथियों संग फरार – Firozabad News
RELATED ARTICLES

