औरंगाबाद में मदनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग 3 जगहों पर सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें 14 लोग घायल हुए हैं। सभी को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी मदनपुर पहुंचाया गया। घायलों में 8 की स्थिति गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पहली घटना मदनपुर-कासमा रोड स्थित जोगडी के पास की है। जानकारी के अनुसार बेला से खिरियावां बाजार जा रहा ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में बेला निवासी इन्दु देवी, शिवनाथ चौधरी, भुइयां बिगहा निवासी रोहित कुमार, उमेश कुमार यादव, राम ध्यान यादव और अमरेन्द्र कुमार यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं। चिकित्सकों ने इन्दु देवी, रोहित कुमार, उमेश कुमार यादव, राम ध्यान यादव और अमरेन्द्र कुमार यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। दूसरी घटना में 5 लोग घायल हुए दूसरी घटना मिठाईयां-नारायणपुर मार्ग के पास की है, जहां एक एक और ऑटो पलट लगा। सवार 5 लोग घायल हुए। घायलों में गुरुआ थाना क्षेत्र के कुरथिया टांड़ निवासी मुन्नी देवी, अनिता देवी और रसलपुर निवासी शकुंती देवी शामिल हैं। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। तीसरी घटना में भी ऑटो पलटा है। जिसमें दक्षिणी उमगा पंचायत क्षेत्र के बंगरे, पड़रा, भुइयां बिगहा और प्राणपुर गांव के रहने वाले मुन्ना कुमार, केदार यादव, दिलीप कुमार, नीतीश कुमार और रेणु देवी घायल हो गए। डॉ. कुमार जय ने बताया कि मुन्नी देवी, अनिता देवी और नीतीश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। राहत-बचाव कार्य में जुटे घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस टीम एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। राहत-बचाव कार्य में पूर्व जिला परिषद सदस्य सह मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल कुमार सिंह, खिरियावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव और विनोद कुमार सिंह समेत कई स्थानीय लोग सक्रिय रूप से जुटे रहे। लगातार हुई इन सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्र में यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Source link

