Monday, June 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनोएडा में 31 किमी बनेगा एलिवेटेड एक्सप्रेस वे: ग्रेटरनोएडा के चाइ-4...

नोएडा में 31 किमी बनेगा एलिवेटेड एक्सप्रेस वे: ग्रेटरनोएडा के चाइ-4 तक होगा , बैठक में चर्चा, एनएचएआई सलाहकार कंपनी ने बना रही डीपीआर – Noida (Gautambudh Nagar) News




नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए एलिवेटेड एक्सप्रेस बनेगा। ये एलिवेटेड एक्सप्रेस सेक्टर-94 से ग्रेटरनोएडा के चाई-4 तक जाएगी। एलिवेटेड पर तीन स्थानों पर रोटरी बनाई जाएगी। जिससे ट्रैफिक मूवमेंट बेहतर हो सके। इस पूरे एक्सप्रेस की लंबाई 31 किलोमीटर होगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की जाएगी।
इन अधिकारियों ने की बैठक
इस एलिवेटेड एक्सप्रेस वे एलाइनमेंट को लेकर सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ राजेश कुमार, एनएचएआई के प्रबंधक रजत कुमार श्रीवास्तव, एनएचएआई के सलाहकार सरबजीत सिंह राणा, नेशनल हाइ स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक निशांत सहगल और सिचाईं विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
डीपीआर बनाने का काम शुरू
नोएडा और दिल्ली के कालिंदी कुंज क्षेत्र से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए वर्तमान में केवल नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे ही प्रमुख रास्ता है। लगातार बढ़ते यातायात को देखते हुए इसके समानांतर एक वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसी का हिस्सा ये 31 किमी एलिवेटेड एक्सप्रेस वे है। जिसे एनएचएआई बनाने जा रहा है। एनएचएआई के सहालकार ने बैठक में बताया कि वो जल्द ही इस परियोजना की डीपीआर नोएडा प्राधिकरण को देगा। इसके लिए वो एक बार पूरे एलाइनमेंट रूट का सर्वे करेगा।
भूमि उपलब्धता पर चर्चा
प्रस्तावित योजना के तहत डीएनडी/कालिंदी कुंज क्षेत्र से शुरू होकर हिंडन-यमुना दोआब क्षेत्र होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे तक यमुना मार्जिनल बांध रोड के समानांतर एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है। इस परियोजना का संभावित एलाइनमेंट नोएडा पुश्ता के आसपास से होकर गुजरेगा, जिसके चलते भूमि उपलब्धता और अन्य तकनीकी बाधाओं पर बैठक में विचार-विमर्श किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments