Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबड़े से बड़े लोगों की चड्डी उतर गई, कौन बचा: TMC...

बड़े से बड़े लोगों की चड्डी उतर गई, कौन बचा: TMC सांसदों के दल-बदल पर पूर्व मंत्री बोले- तोड़ने के लिए दो चीज एक तो पैसा, दूसरा भय – Gonda News




गोंडा जिले के करनैलगंज से पूर्व सपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसदों के दल-बदल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बड़े से बड़े लोगों की चड्डी उतर गई, बड़े-बड़े लोग दल बदल रहे हैं कौन बचा हुआ है टीएमसी के 28 सांसद व विधायक इसी तरह टूट गए हैं। योगेश प्रताप सिंह के अनुसार नेताओं को तोड़ने के लिए दो मुख्य चीजें होती हैं: पैसा और भय या लालच। उन्होंने कहा कि जब पैसा, भय और लालच का मिश्रण सामने रखा जाता है, तो दुनिया में कौन बचेगा? उनके मुताबिक, केवल वही लोग बचेंगे जो हिमालय की कंदराओं में बसे हैं और जो निस्पृह व निर्मोही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में भय या आतंक का माहौल नहीं है। सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट के जज, बड़े अफसर और नेता अब भयभीत नहीं हैं। सिंह ने सवाल उठाया कि बंगाल में हो रही यह दल-बदल की स्थिति क्या ममता बनर्जी की नाकामी है? उन्होंने कहा कि अब राजनीति का तरीका बदल गया है, जहां डराने के लिए पहले पांच उंगलियां और फिर मुट्ठी दिखाई जाती थी। पूर्व मंत्री ने सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों द्वारा दंडित किए गए लोगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो लोग 6 महीने से 2 साल तक जेल में रहे, वे लौटने पर बरी हो गए।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी बरी बैठे हैं। सिंह ने पूछा कि ऐसे मामलों में कितने लोगों को सजा हुई है। तमाम मामले न्यायालय में लंबित है किसी को कोई सजा नहीं हुई जो सच का सामना कर ले जा रहा है। वह बच जा रहा है जो सामना नहीं कर पा रहा है वह नहीं बच पा रहा है और फिर उसे मजबूरन पार्टी छोड़ना पड़ता है। यह बयान पूर्व राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कल करनैलगंज के डाक बंगले में दिया था, जो आज सामने आया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments