Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर सीएमएचओ टीम ने 450 किलो पनीर नाली में फिकवाया: खो-नागोरिया...

जयपुर सीएमएचओ टीम ने 450 किलो पनीर नाली में फिकवाया: खो-नागोरिया इलाके में डेयरी संचालक के यहां मारा छापा; अलवर से 220 रुपए किलोग्राम की दर से करता था खरीद – Jaipur News




जयपुर सीएमएचओ (सैकंड) की टीम ने आज खो-नागोरियान क्षेत्र में 450 किलो पनीर नष्ट करवाया। टीम को आशंका थी कि ये पनीर स्टेण्डर्ड के मुताबिक नहीं है। वहीं पनीर में से बदबू भी आ रही थी, जिसके चलते पनीर का सैंपल लेने के बाद उसे नष्ट करवाया। सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया- पुलिस थाना खो नागोरियान की सूचना पर टीम को लक्ष्मी नगर स्थित एम.के. डेयरी पर भेजा। यहां टीम ने डीप फ्रिज और कैरटो रखा करीब 450 किलो पनीर चैक किया। डेयरी के मालिक मुस्तफा ने पूछताछ में बताया- कि वह ये पनीर अलवर से 220 रुपए किलो की दर से मंगवाता है और जयपुर के अलग-अलग बाजार में 260 रुपए किलो में बेचता है। उसने बताया कि यह पनीर दूध में से क्रीम निकाल कर तैयार किया जाता है। इस प्रकार क्रीम निकालकर लूज पनीर तैयार कर बेचना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत प्रतिबंधित है। पनीर की क्वालिटी घटिया होने और दूषित होने के साथ मिलावट का अंदेशा होने पर कारण पनीर का नमूना लेकर पूरे पनीर के स्टॉक (450 किलो पनीर) को टीम ने नष्ट करवाया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments