भागलपुर | एथलेटिक्स कार्यालय जब्बारचक में रविवार को भागलपुर एथलेटिक्स संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता जेड हसन ने की। बैठक में 90वीं बिहार राज्य जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स मीट को लेकर चर्चा हुई। यह प्रतियोगिता 10 से 12 जुलाई 2025 तक पटना में होगी। भागलपुर
.
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भारतीय एथलेटिक्स संघ से जारी यूआईडी कार्ड लाना जरूरी होगा। बिना कार्ड के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रतियोगिता में 60, 100, 200, 300, 400, 600, 800, 1000, 1500, 2000 मीटर स्टीपलचेज, 3000 मीटर स्टीपलचेज, 5000, 10000 मीटर दौड़, 80 मीटर हर्डल्स, 100 मीटर हर्डल्स, 110 मीटर हर्डल्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट और रिले रेस होंगी।

