Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यदिल्लीडीयू आईसीसी चुनाव में ABVP का दबदबा: यूजी से आर्यन और...

डीयू आईसीसी चुनाव में ABVP का दबदबा: यूजी से आर्यन और पीजी से श्लोक जीते, महिला सुरक्षा के मुद्दे को मिला समर्थन – New Delhi News



दिल्ली विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति के चुनाव में जीते पदाधिकारी।

दिल्ली विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। स्नातक (यूजी) वर्ग से आर्यन चौधरी और स्नातकोत्तर (पीजी) वर्ग से श्लोक कुमार सिंह निर्वाचित हुए है

.

आईसीसी विश्वविद्यालय में लैंगिक संवेदनशीलता और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली एक महत्वपूर्ण संस्था है। इस महत्वपूर्ण चुनाव में एबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की विजय यह स्पष्ट करती है कि छात्र पारदर्शी कार्यशैली और समर्पित नेतृत्व चाहते हैं।

जीत छात्र समुदाय के विश्वास और हमारी सकारात्मक कार्यशैली की जीत

एबीवीपी लंबे समय से छात्राओं की सुरक्षा और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण के लिए आंदोलन करती रही है। परिषद का मानना है कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री का केंद्र नहीं, बल्कि नेतृत्व और संवेदनशीलता निर्माण का भी मंच है।

एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह जीत छात्र समुदाय के विश्वास और हमारी सकारात्मक कार्यशैली की जीत है। आर्यन और श्लोक छात्रों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और महिला सुरक्षा व निष्पक्ष शिकायत निवारण की दिशा में पूरी निष्ठा से काम करेंगे। इस परिणाम के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा कि वे परिसर को और अधिक सुरक्षित और न्यायपूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments