बिहार में महागठबंधन में खटास देखने को मिल रही है। अपने ही सहयोगी पार्टी राजद और माले से कांग्रेस नाराज चल रही है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘हमारे गठबंधन के साथी को ना साथ लेना आता है और ना साथ देना आता है।’ झारखंड में हालिया राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के हार के बाद उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में राजद द्वारा कैंडिडेट के नाम घोषित करने पर भी उन्होंने कहा कि, ‘इसमें कोई कोआर्डिनेशन नहीं था।’ राज्यसभा चुनाव में कोई कोऑर्डिनेशन नहीं था- राजेश राम राजेश राम ने कहा कि, ‘इन तीन राज्यों के अगर ट्रैक रिकॉर्ड देखेंगे तो हमारे साथी हमारे साथ नहीं थे। बिहार में संपन्न राज्यसभा चुनाव में केवल व्हिप जारी कर दिया गया कि उनका कैंडिडेट होगा, मगर उनकी कोई कोऑर्डिनेशन नहीं थी। इसलिए मैंने कहा कि हमारे गठबंधन के साथी को ना साथ लेना आता है और ना साथ देना आता है।’ बिना इनपुट के एनकाउंटर से सरकार कटघरे में खड़ी है- राजेश राम भोजपुरी में हुए एनकाउंटर पर भी राजेश राम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘एनकाउंटर शब्द से बिहार लगातार चर्चा में घिरा हुआ है। जब भी एनकाउंटर होता है, तो सरकार के पास गृह विभाग के पास, पुलिस अधिकारियों के पास पूरी तरह से इनपुट होती है। लेकिन अगर बिना इनपुट के एनकाउंटर हो रहे तो सरकार अपने आप कटघरे में खड़ी है।’ बच्चों के साथ केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन आज सदाकत आश्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान छोटे बच्चों के साथ मिलकर राजेश राम ने केक भी काटा। जन्मदिन को लेकर राजेश राम ने कहा कि, मैं राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई देता हूं। मैं ब्रह्मांड की जितनी भी ऊर्जावान और पॉजिटिव शक्तियां हैं, उनसे प्रार्थना करता हूं कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में हम लोग आगे बढ़े।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। राहुल जी हमारे नेता हैं और जननायक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने ट्रक, रेड़ी, ऑटो, बस चलाने वालों के दुख दर्द को देखा और आज पूरे देश में स्टूडेंट की समस्या को लेकर के क्रांति लाने वाले हैं।’
Source link

