Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबिहारतेज रफ्तार ऑटो ने रिटायर्ड कर्मी को मारी टक्कर, मौत: सहरसा...

तेज रफ्तार ऑटो ने रिटायर्ड कर्मी को मारी टक्कर, मौत: सहरसा में पशुपालन विभाग के पूर्व कर्मचारी की सड़क हादसे में जान गई – Saharsa News




सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसियाही गांव में एक बुजुर्ग की तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के तुलसियाही वार्ड संख्या-3 निवासी 65 वर्षीय रघुनंदन साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रघुनंदन साह घर से दवा लेने के लिए तुलसियाही चौक जा रहे थे। इसी दौरान सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे एक सीएनजी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने पहुंचाया सदर अस्पताल घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल सहरसा ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रघुनंदन साह पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी थे और लगभग दस वर्ष पूर्व सेवा से रिटायर हुए थे। उनके परिवार में तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। प्रशासन से मुआवजा देने की मांग घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments