NEET UG री-एग्जाम 2026 का परिणाम अगले महीने जुलाई के आखिर तक जारी हो सकता है। परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर खुद का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर देख सकते हैं। जान लें कि NEET री-एग्जाम आज (रविवार को) आयोजित किया गया था, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
पिछले 5 साल में NEET रिजल्ट की तारीखें
पिछले कुछ साल के रुझानों को अगर देखें तो NEET का परिणाम आमतौर पर एग्जाम होने के 40 से 45 दिनों के अंदर घोषित कर दिया जाता है। साल 2025 में NEET री-एग्जाम 4 मई को हुआ था और उसका रिजल्ट 14 जून को यानी 41 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया था। वहीं, 2024 में NEET की मुख्य परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी और उसका रिजल्ट 4 जून को घोषित हुआ था। इसके बाद, री-एग्जाम 23 जून को कराया गया था, जिसका रिजल्ट 30 जून को जारी हुआ था।
| वर्ष | रिजल्ट की तारीख |
|---|---|
| 2025 | 14 जून |
| 2024 | 4 जून (री-एग्जाम रिजल्ट: 30 जून) |
| 2023 | 13 जून |
| 2022 | 7 सितंबर |
| 2021 | 1 नवंबर |
कैसे डाउनलोड करें NEET री-एग्जाम 2026 का स्कोरकार्ड?
कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर देख सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- NEET Re-Exam Scorecard 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें।
- फिर आपको स्क्रीन पर स्कोरकार्ड की PDF दिखाई देगी।
- स्कोरकार्ड के PDF को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
NEET री-एग्जाम की आंसर की 2026 कैसे देखें?
- सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
- यहां NEET Re-Exam Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आंसर की PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इस PDF को डाउनलोड करें या प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
NEET री-एग्जाम की आंसर की पर आपत्ति कैसे करें दर्ज?
- सबसे पहले neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- अब Answer Key Objection Window लिंक पर जाकर क्लिक करें।
- यहां एप्लिकेशन नंबर और DOB भककर लॉगिन करें।
- जिन सवालों पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उन्हें चुन लें।
- संबंधित जवाबों और सहायक दस्तावेज जैसे- PDF को अपलोड करें।
- इसके बाद निर्धारित शुल्क का पेमेंट करें।
- अब Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब इस आवेदन की कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
NEET UG री-एग्जाम 2026 के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- NEET स्टूडेंट समय से पहुंच जाएं परीक्षा केंद्र, इसके लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रुके रहे PM मोदी

