Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहारडॉ. शौर्य सुमन ने संभाली पूर्णिया एसएसपी की कमान: पदभार ग्रहण...

डॉ. शौर्य सुमन ने संभाली पूर्णिया एसएसपी की कमान: पदभार ग्रहण करते ही बोले- अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस – Purnia News




बिहार पुलिस महकमे में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद सोमवार को डॉ. शौर्य सुमन ने पूर्णिया के एसएसपी की कमान संभाल ली है। निवर्तमान एसपी स्वीटी सहरावत का तबादला विशेष शाखा, पटना में पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है। डॉ. शौर्य सुमन पूर्णिया जिले के पहले एसएसपी बन गए हैं। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर डॉ. शौर्य सुमन का अधिकारियों और जवानों ने स्वागत किया। इस दौरान जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और पूर्णिया की कमान संभालने पर स्वागत किया। ‘जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा’ बतौर एसएसपी पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना कायम रखना उनकी प्राथमिकता होगी। सीमांचल का प्रवेश द्वार माने जाने वाले पूर्णिया जिले की अपनी एक विशेष पहचान है। यह जिला सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे जिले की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई तथा आम लोगों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

डॉ. शौर्य सुमन इससे पहले जमुई और पश्चिम चंपारण बेतिया के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी पहचान एक तेज-तर्रार, तकनीकी रूप से दक्ष और जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारी के रूप में रही है। अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर उनकी कार्यशैली की काफी सराहना होती रही है। अब सीमांचल के महत्वपूर्ण जिले पूर्णिया की कमान मिलने के बाद लोगों की निगाहें उनके नेतृत्व पर टिकी हैं। वहीं निवर्तमान एसपी स्वीटी सहरावत के कार्यकाल को भी जिले में काफी सराहा गया, जिनके नेतृत्व में नशा तस्करी और अपराध के खिलाफ कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए गए थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments