Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकांग्रेस नेता अख्तर अब्बासी का निधन: महराजगंज के पूर्व नगर पंचायत...

कांग्रेस नेता अख्तर अब्बासी का निधन: महराजगंज के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रह चुके हैं – Maharajganj News


अमृत जायसवाल | महराजगंज9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता अख्तर अब्बासी का निधन।

महराजगंज के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अख्तर अब्बासी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

अख्तर अब्बासी तत्कालीन श्याम देउरवा (वर्तमान पनियरा) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे। वे तत्कालीन नगर पंचायत महराजगंज (वर्तमान नगर पालिका महराजगंज) के अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव लड़े। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सदैव अटूट रही।

उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर पालिका महराजगंज वार्ड के वीर बहादुर नगर स्थित उनके आवास पर शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि अब्बासी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

कांग्रेस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments