Wednesday, June 24, 2026
Homeबिज़नेसइंडेक्स फंड या एक्टिव फंड? ₹1 लाख के निवेश ने 10 साल...

इंडेक्स फंड या एक्टिव फंड? ₹1 लाख के निवेश ने 10 साल में किसे बनाया ज्यादा अमीर


Last Updated:

Index funds Vs Active Funds: इंडेक्स फंड और एक्टिव फंड की 10 साल की तुलना बताती है कि सही एक्टिव फंड चुनने पर निवेशक को इंडेक्स फंड से कहीं बेहतर रिटर्न मिल सकता है, लेकिन गलत फंड चुनने पर नुकसान भी हो सकता है. 10 साल पहले निफ्टी 50 इंडेक्स फंड में लगाया गया 1 लाख रुपये करीब 3.15 लाख रुपये बना, जबकि सबसे बेहतर फ्लेक्सी-कैप फंड में यही रकम 5.99 लाख रुपये तक पहुंच गई. वहीं, कमजोर प्रदर्शन वाले फ्लेक्सी-कैप फंड में निवेश सिर्फ 2.53 लाख रुपये तक ही बढ़ पाया. 

ख़बरें फटाफट

Zoom

क्या वाकई इंडेक्स फंड्स से बेहतर हैं एक्टिव फंड्स?

Index funds Vs Active Funds: म्यूचुअल फंड की दुनिया में अक्सर एक बहस छिड़ी रहती है कि इंडेक्स फंड बेहतर है या एक्टिव फंड? अगर 10 साल पहले आपने 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज किस फंड ने आपको सबसे ज्यादा अमीर बनाया होता? क्या बाजार की चाल पर चलने वाले इंडेक्स फंड ने बाजी मारी या किसी एक्सपर्ट फंड मैनेजर के दिमाग ने पैसों को दोगुना-तिगुना कर दिया? आइए जानते हैं कि बीते एक दशक में निवेश की इस जंग का असली विजेता कौन रहा?

मान लीजिए दो दोस्तों ने 10 साल पहले 1-1 लाख रुपये का निवेश किया. पहले निवेशक ने निफ्टी 50 इंडेक्स फंड चुना, जबकि दूसरे ने एक्टिव इक्विटी फंड में पैसा लगाया. निफ्टी 50 इंडेक्स फंड में लगाया गया 1 लाख रुपये बढ़कर करीब 3.15 लाख रुपये हो गया होता. वहीं, अगर दूसरे निवेशक ने एक अच्छा लार्ज-कैप एक्टिव फंड चुना होता तो उसका निवेश लगभग 3.83 लाख रुपये तक पहुंच सकता था. लेकिन कमजोर प्रदर्शन वाले फंड में निवेश करने पर यही रकम सिर्फ 2.60 लाख रुपये रह जाती.

फ्लैक्सी-कैप फंड में दिखा सबसे बड़ा अंतर
फ्लेक्सी-कैप फंड्स में रिटर्न का अंतर और भी ज्यादा देखने को मिला. आंकड़ों के अनुसार, सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक्टिव फ्लेक्सी-कैप फंड ने 1 लाख रुपये को 10 साल में लगभग 5.99 लाख रुपये में बदल दिया. इस दौरान निवेशकों को करीब 19.62% का सालाना रिटर्न मिला. दूसरी ओर, सबसे कमजोर फ्लेक्सी-कैप फंड में यही निवेश सिर्फ 2.53 लाख रुपये तक पहुंच पाया और सालाना रिटर्न 9.74% रहा.

एक्टिव फंड क्यों दे सकते हैं ज्यादा रिटर्न?
एक्सपर्ट के मुताबिक, एक्टिव फंड के फंड मैनेजर बाजार की परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग सेक्टर और कंपनियों में निवेश का फैसला कर सकते हैं. वे बड़े, मिड और स्मॉल-कैप शेयरों के बीच भी बदलाव कर सकते हैं. यही फ्लेक्सिबिलिटी कई बार इंडेक्स से बेहतर रिटर्न दिलाता है.

फिर भी इंडेक्स फंड क्यों पसंद किए जाते हैं?
इंडेक्स फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर माने जाते हैं जो आसान निवेश चाहते हैं. इनमें फंड मैनेजर के फैसलों का रिस्क कम होता है और खर्च भी अपेक्षाकृत कम रहता है. हालांकि ये बाजार को मात देने की कोशिश नहीं करते, लेकिन बाजार जैसा रिटर्न देने का लक्ष्य रखते हैं.

निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सबक
यह आंकड़े बताते हैं कि एक्टिव फंड में ज्यादा कमाई की संभावना जरूर होती है, लेकिन रिस्क भी उतना ही बड़ा होता है. इसलिए केवल पिछले रिटर्न देखकर निवेश करने के बजाय फंड की स्ट्रैटेजी, रिस्क मैनेजमेंट और लंबे समय के प्रदर्शन को भी जरूर जांचना चाहिए.

इंडेक्स फंड क्या होता है?
इंडेक्स फंड किसी बाजार इंडेक्स जैसे निफ्टी 50 को ट्रैक करता है और उसी के अनुसार निवेश करता है.

एक्टिव फंड क्या होता है?
एक्टिव फंड में फंड मैनेजर बाजार का विश्लेषण करके शेयरों का चयन करता है ताकि इंडेक्स से बेहतर रिटर्न मिल सके.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments