शिवपुरी जिले के झलवासा गांव में पंचायत में काम न देने के विवाद को लेकर सरपंच और उनके भाई पर हमला किया गया। आरोप है कि गांव के दो व्यक्तियों ने सरपंच हरिबल्लभ धाकड़ और उनके भाई पर कुल्हाड़ी के बेंट और डंडे से वार किया। इस घटना में दोनों घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। मामले में गुरुवार को बैराड़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरपंच हरिबल्लभ धाकड़ ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे वे शिवपुरी से अपने घर झलवासा लौटे थे। घर के बाहर उन्हें गांव के हरिबल्लभ जाटव और किलोई जाटव मिले। दोनों ने पंचायत में काम न देने को लेकर उनसे विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। हाथ में चोट आईं, बीच बचाव करने आए लोगों को भी पीटा
सरपंच के विरोध करने पर हरिबल्लभ जाटव ने कुल्हाड़ी के बेंट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। इसी दौरान, किलोई जाटव ने डंडे से उनके दोनों हाथों पर वार किया। जब सरपंच के भाई रिंकी बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। रिंकी के बाएं हाथ में डंडा लगने से चोट आई है। घटना के समय हेमंत गोस्वामी और गणेश चिड़ार ने बीच-बचाव कर हमलावरों को रोका। आरोपी मौके से फरार होते समय जान से मारने की धमकी भी देकर गए। सरपंच की शिकायत पर बैराड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Source link
पंचायत में काम न देने पर सरपंच पर हमला: शिवपुरी में कुल्हाड़ी के बेंट-डंडे से भाई को भी पीटा; FIR दर्ज – Shivpuri News
RELATED ARTICLES

