Friday, June 26, 2026
HomeएजुकेशनNEET री-एग्जाम में आपके कितने जवाब सही? NTA की तरफ से जारी...

NEET री-एग्जाम में आपके कितने जवाब सही? NTA की तरफ से जारी आंसर की से मिलाकर करें चेक


NEET री-एग्जाम देने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिर खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET री-एग्जाम 2026 की आंसर की रिलीज कर दी है। अब अभ्यर्थी आंसर की से अपने सही जवाब चेक कर सकते हैं। अगर किसी सवाल या जवाब को लेकर आपत्ति है, तो तय समय सीमा के अंदर उसे दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।

NTA की तरफ से जारी आंसर की करें चेक

NTA ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करके बताया कि 21 जून 2026 को आयोजित किए गए री-एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट अब ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की को देख सकते हैं। साथ ही, NTA ने आंसर-की को चैलेंज करने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है।

आपत्ति दर्ज करने की लिए तय की गई समय सीमा

NTA के मुताबिक, कैंडिडेट 25 से 28 जून 2026 की रात 11:50 बजे तक आंसर-की को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत है या उसमें संशोधन होना चाहिए, तो वह संबंधित सवाल को चुनौती दे सकता है। हर सवाल को चैलेंज करने के लिए 200 रुपये फीस निर्धारित की गई है। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो 200 रुपये की पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

आंसर की को कैसे कर सकते हैं चैलेंज?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. अब अपने टेस्ट बुकलेट के कवर पर दिए गए Question Paper Series Code को रजिस्टर करें।
  3. अब उन सवालों को सिलेक्ट करें, जिन्हें चैंलेंज करना चाहते हैं।
  4. अपने दावे के सपोर्ट में NCERT या अन्य मानक पाठ्यपुस्तकों से संबंधित प्रमाण को भी अपलोड करें।
  5. अब फीस जमा करें। आवेदन सबमिट करने के बाद प्रक्रिया पूरी मान ली जाएगी।

समानांतर रूप होगी OMR शीट की स्कैनिंग और आपत्तियों की समीक्षा

NTA ने साफ किया कि आंसर-की चैलेंज सबमिट करने का मौका सिर्फ एक बार मिलेगा, इसलिए कैंडिडेट अंतिम सबमिशन से पहले सभी डिटेल की सावधानी से जांच कर लें। NTA ने यह भी बताया कि OMR शीट की स्कैनिंग और एक्सपर्ट्स की तरफ से आपत्तियों की समीक्षा समानांतर रूप से हो रही है, ताकि रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित किया जा सके। किसी भी मदद के लिए कैंडिडेट NTA हेल्पलाइन 011-40759000 या ईमेल- neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का Exclusive इंटरव्यू, जानें NEET री-एग्जाम पर क्या बोले





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments