Last Updated:
सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी. अब 6 साल बाद एक्ट्रेस ने उस मुश्किल दौर पर खुलकर बात की है. रिया ने बताया कि उस समय मिला ट्रॉमा आज भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा और वह अब तक पूरी तरह उससे उबर नहीं पाई हैं.
आज भी दर्द में हैं रिया
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में उस मुश्किल दौर को याद किया, जिससे वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद गुजरी थीं. नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यूट्यूब चैट शो ‘डबल डेट’ में रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ पहुंचीं, जहां दोनों ने उस समय के दर्द, डर और मानसिक तनाव पर खुलकर बात की.
साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आने पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया और शोविक को गिरफ्तार किया था. इस मामले ने पूरे देश का ध्यान खींचा था और दोनों को काफी आलोचनाओं और मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.
आसान नहीं रिया के लिए ये दर्द भुलाना
रिया से जब इस शो में पूछा गया कि क्या वह उस ट्रॉमा से पूरी तरह बाहर निकल चुकी हैं, तो उन्होंने कहा कि ऐसे एक्सपीरियंस कभी पूरी तरह खत्म नहीं होते. रिया ने बताया कि ट्रॉमा सिर्फ दिमाग पर नहीं, बल्कि शरीर और भावनाओं पर भी असर छोड़ जाता है. उन्होंने कहा कि वह थेरेपी की मदद से खुद को संभालने और आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उस दर्द को पूरी तरह भुला पाना आसान नहीं है.आज भी अगर दरवाजे की घंटी बजती है, तो मुझे पुराने दिन याद आ जाते हैं. उस समय ऐसा माहौल था कि हर छोटी आवाज भी हमें खतरे जैसी लगती थी.
टूट गया शोविक का सपना
इस शो में शोविक ने बताया कि उस घटना से पहले उनकी जिंदगी बिल्कुल अलग थी. उनका सपना आईआईएम या व्हार्टन जैसे बड़े बिजनेस स्कूल में पढ़ाई करने का था, लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया. उन्होंने कहा कि जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी.शोविक के मुताबिक, उस बुरे दौर से बाहर निकलने में उन्हें करीब चार से पांच साल लग गए. उन्होंने बताया कि आज भी कई बार वह उन घटनाओं को याद करते हैं और सोचते हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) है और आज भी घर की घंटी बजने जैसी छोटी-छोटी चीजें उन्हें पुराने दिनों की याद दिला देती हैं.
बता दें कि रिया ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि उनके लिए ये एक्सपीरियंस इसलिए और ज्यादा मुश्किल था, क्योंकि सब कुछ सार्वजनिक रूप से हुआ. पूरे देश और मीडिया की नजरें उन पर थीं और हर कोई उनके बारे में अपनी राय बना रहा था. हालांकि, उन्होंने और उनके भाई ने धीरे-धीरे खुद को संभाला और जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश की. ‘डबल डेट’ शो यूट्यूब पर स्ट्रीम होता है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

