Monday, June 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर के मां, बेटे और बेटी की हरियाणा में मौत: दिल्ली-मुंबई...

जयपुर के मां, बेटे और बेटी की हरियाणा में मौत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार केले से भरे ट्रक से टकराई – Jaipur News




जयपुर से दिल्ली जा रहे एक परिवार के चार लोगों की हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में बघौला के पास उस वक्त हुई, जब जयपुर से दिल्ली जा रही एक अल्काजार हुंडई कार सड़क किनारे खड़े केले से भरे आयशर ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक के नीचे घुस गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस, एनएचएआई की रेस्क्यू टीम और एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मगर, तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं। यह परिवार जयपुर से दिल्ली जा रहा था। मृतकों में मां, पुत्री और पुत्र शामिल है। चौथा मृतक भी इसी परिवार से जुड़ा है। वहीं, हादसे में परिवार के मुखिया और 4 साल का एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। नूंह में हुए हादसे के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. शनिवार की सुबह साढ़े बजे हुआ हादसा: जानकारी के अनुसार जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही अल्काजार कार सुबह करीब 6:35 बजे एक्सप्रेसवे के 64/170 किलोमीटर प्वाइंट पर सड़क किनारे खड़े आयशर ट्रक से टकरा गई। केले से भरा आयशर ट्रक सुबह 6:24 बजे वहां आकर खड़ा हुआ था। इसके बाद 11 मिनट बाद ही कार उससे टकरा गई। कार के दरवाजों और शीशों को काटकर बाहर निकाला: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में ट्रक के नीचे घुस गई थी और इसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचएआई की रेस्क्यू टीम और एम्बुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे। कार की दरवाजों और शीशों को काटकर सभी को बाहर निकाला गया। मगर, तब तक चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल: हादसे में पूनम (37), 16 वर्षीय खुशी, 12 वर्षीय डूग्गी निवासीगण शिव कुंडा की तलाई, नाटाटा रोड, थाना आमेर, जयपुर और 26 वर्षीय केशव निवासी कोटपूतली की मौके पर ही मौत हो गई। पूनम के पति जवाहर (55) और साढ़े तीन वर्षीय बेटा चेतन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में मां-बेटा, बेटी और रिश्तेदार शामिल : पुलिस के अनुसार, मृतकों में पूनम, खुशी और डूग्गी मां, बेटी और बेटा थे। घायल जवाहर की पूनम से दूसरी शादी हुई थी। उधर, केशव इनका रिश्तेदार है, जो जयपुर में ही किराये के मकान में रहकर नर्सिंग की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह पढ़-लिखकर परिवार का सहारा बनना चाहता था, लेकिन सड़क हादसे ने उसके सपनों को भी हमेशा के लिए खत्म कर दिया। परिवार को सुबह आठ बजे दी थी पुलिस ने सूचना मृतका पूनम के भाई सोमजाद निवासी धौलपुर (राजस्थान) ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी बहन और परिवार से बात हुई थी। उस समय सभी जयपुर में थे और सामान्य बातचीत हुई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटों बाद इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।
सोमजाद ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे थाने से फोन आया कि परिवार का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही हम तुरंत यहां के लिए रवाना हो गए। पूनम के पिता की 15 दिन पहले ही हुई थी मौत सोमजाद ने बताया कि परिवार पहले से ही दुखों के दौर से गुजर रहा था। करीब 15 दिन पहले पूनम के पिता का कैंसर के कारण निधन हुआ था। पिछले कुछ दिनों से परिवार में घरेलू विवाद भी चल रहा था, जिससे सभी मानसिक रूप से परेशान थे। मगर, किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर पूरे परिवार के लिए मौत का सफर बन जाएगा। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त आयशर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि ट्रक एक्सप्रेसवे पर किन परिस्थितियों में खड़ा था और क्या चालक ने सुरक्षा मानकों के अनुसार रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और अन्य आवश्यक इंतजाम किए थे या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अवैध पार्किंग लगातार हादसों का कारण बन रही है। यदि खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निगरानी की व्यवस्था होती तो शायद यह हादसा टल सकता था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments