खैरथल-तिजारा जिले की 3 नगर परिषद और 4 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 22 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें भाजपा के 9, कांग्रेस के 7 और 6 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। नामांकन पत्रों की सूची जारी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर
.
अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा नामांकन खैरथल नगर परिषद में 5 और टपूकड़ा नगर पालिका में 4 हुए हैं। इसके बाद तिजारा, भिवाड़ी और किशनगढ़बास में 3-3, जबकि मुंडावर में 2 और कोटकासिम में एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया है।
अध्यक्ष पद के नामांकन का निकायवार गणित
| निकाय | नामांकन |
| खैरथल नगर परिषद | 5 |
| टपूकड़ा नगर पालिका | 4 |
| तिजारा नगर पालिका | 3 |
| भिवाड़ी नगर परिषद | 3 |
| किशनगढ़बास नगर पालिका | 3 |
| मुंडावर नगर पालिका | 2 |
| कोटकासिम नगर पालिका | 1 |
| कुल | 22 |
खैरथल में 5 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
खैरथल नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 5 नामांकन दाखिल हुए हैं। भाजपा से विक्रम सिंह और कांग्रेस से ओमप्रकाश रोघा उम्मीदवार हैं। वहीं सर्वेश कुमार, सुमित रोघा और नवल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।
खैरथल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी हैं। उसे 20 वार्डों में जीत मिली हैं। वहीं भाजपा 8 पर सिमट गई है। 17 में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है।


तिजारा में भाजपा के दो, कांग्रेस का एक नामांकन
तिजारा में अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से रामावतार सैनी ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा से रेखा देवी और सुभाष चंद सैनी ने पर्चा भरा है।
भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा से गुंजन खटाना, कांग्रेस से गजराज तंवर और निर्दलीय के तौर पर शीशराम तंवर ने नामांकन दाखिल किया है। जारी सूची में शीशराम तंवर का नाम भाजपा की श्रेणी में भी दर्ज है।

किशगनढ़बास में भाजपा को कम से कम एक निर्दलीय की जरूरत पड़ेगी। टपूकड़ा में भी किसी पार्टी को बोर्ड बनाने का आंकड़ा नहीं मिला है।
किशनगढ़बास में भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय उम्मीदवार
किशनगढ़बास में अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन हुए हैं। भाजपा से विश्वास यादव, कांग्रेस से भारती और निर्दलीय के तौर पर मूलचंद सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।

टपूकड़ा में 4 नामांकन
टपूकड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 4 नामांकन दाखिल किए गए हैं। रघुवीर सिंह तंवर ने कांग्रेस और निर्दलीय दोनों श्रेणियों में नामांकन किया है। इनके अलावा कांग्रेस से धीरज कुमार और भाजपा से बलवंत सिंह ने पर्चा भरा है।
कोटकासिम में भाजपा की रेखा सैनी ने भरा नामांकन
कोटकासिम नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रेखा सैनी ने नामांकन दाखिल किया है। यहां कुल एक नामांकन हुआ है।

मुंडावर में भाजपा ने बोर्ड बनाने के आंकड़ें जुटा लिए है।
मुंडावर में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार
मुंडावर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन दाखिल हुए हैं। कांग्रेस से मनीषा बाई गुर्जर और भाजपा से महेंद्र सिंह ने पर्चा भरा है।
अब नामांकन पत्रों की होगी जांच
नामांकन दाखिल होने के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी। इसी के साथ संबंधित निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्षदों के समर्थन और सियासी समीकरण भी साफ होंगे।
खैरथल नगर परिषद के विजेता
| वार्ड संख्या | विजेता प्रत्याशी का नाम | पार्टी |
| वार्ड 1 | हुकम सिंह | निर्दलीय |
| वार्ड 2 | अनिल सिंह | निर्दलीय |
| वार्ड 3 | रामधन | कांग्रेस |
| वार्ड 4 | महेंद्र कुमार | कांग्रेस |
| वार्ड 5 | राहुल यादव | भाजपा |
| वार्ड 6 | Sanjay कुमार | कांग्रेस |
| वार्ड 7 | ममता | कांग्रेस |
| वार्ड 8 | हरिदेवी छंगाणी | कांग्रेस |
| वार्ड 9 | कंचन | कांग्रेस |
| वार्ड 10 | राहुल जाटव | कांग्रेस |
| वार्ड 11 | सुशीला देवी | कांग्रेस |
| वार्ड 12 | दिलीप कुमार | निर्दलीय |
| वार्ड 13 | कर्ण चौधरी | कांग्रेस |
| वार्ड 14 | फिरदौस | निर्दलीय |
| वार्ड 15 | कैलाश चन्द शर्मा | कांग्रेस |
| वार्ड 16 | चारु अग्रवाल | भाजपा |
| वार्ड 17 | प्रीति | भाजपा |
| वार्ड 18 | सर्वेश गुप्ता | कांग्रेस |
| वार्ड 19 | हंसराज | कांग्रेस |
| वार्ड 20 | भगवान दास | कांग्रेस |
| वार्ड 21 | फरमीना | निर्दलीय |
| वार्ड 22 | राकेश | निर्दलीय |
| वार्ड 23 | काजल | कांग्रेस |
| वार्ड 24 | शंकर दयाल | कांग्रेस |
| वार्ड 25 | सानिया | निर्दलीय |
| वार्ड 26 | जरीना | निर्दलीय |
| वार्ड 27 | नेमीचंद | निर्दलीय |
| वार्ड 28 | संदीप कुमार | कांग्रेस |
| वार्ड 29 | सुखविंदर सिंह | कांग्रेस |
| वार्ड 30 | महेन्द्र पाल सिंह | भाजपा |
| वार्ड 31 | विक्रम सिंह | कांग्रेस |
| वार्ड 32 | सुभाष चंद | निर्दलीय |
| वार्ड 33 | राशि रोघा | निर्दलीय |
| वार्ड 34 | चन्द्र प्रकाश | निर्दलीय |
| वार्ड 35 | हेमराज | भाजपा |
| वार्ड 36 | सुमित रोघा | निर्दलीय |
| वार्ड 37 | अर्जुन दास | भाजपा |
| वार्ड 38 | सचिन कुमार | निर्दलीय |
| वार्ड 39 | नवीन कुमार | कांग्रेस |
| वार्ड 40 | माया देवी | निर्दलीय |
| वार्ड 41 | रचना | कांग्रेस |
| वार्ड 42 | तानिया | निर्दलीय |
| वार्ड 43 | सरला देवी | भाजपा |
| वार्ड 44 | पंकज रोघा | निर्दलीय |
| वार्ड 45 | परमानन्द | भाजपा |

