Saturday, September 26, 2026
Homeराज्यबिहारकैमूर के गांगोडीह में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत: पिता...

कैमूर के गांगोडीह में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत: पिता बोले-दामाद ने शराब के नशे में बेटी का गला दबाया – Kaimur News




चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव में शुक्रवार को एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान दिहल कुमार की पत्नी अतवारी कुमारी के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के ससुर ने दावा किया है कि सुबह अतवारी की अचानक तबीयत खराब हुई थी। उन्हें उल्टी और दस्त हुए, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। ससुर के अनुसार, दवा लाकर रखी गई थी लेकिन अतवारी ने नहीं खाई। वहीं, दुर्गावती थाना क्षेत्र के भदैनी गांव से पहुंचे मृतका के पिता रामदुलार राम ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे, तो उसका शव पड़ा हुआ था। रामदुलार राम ने आरोप लगाया कि उनका दामाद शराब पीने का आदी है। उन्हें पूरा अंदेशा है कि दामाद ने शराब के नशे में उनकी बेटी का गला दबाकर हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments